NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हेल्पिंग हैंड्स क्लब की पहल : रायगढ़ से रायपुर लाकर जरूरतमंद महिला का कराया निशुल्क इलाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > हेल्पिंग हैंड्स क्लब की पहल : रायगढ़ से रायपुर लाकर जरूरतमंद महिला का कराया निशुल्क इलाज
खरसिया

हेल्पिंग हैंड्स क्लब की पहल : रायगढ़ से रायपुर लाकर जरूरतमंद महिला का कराया निशुल्क इलाज

मानव सेवा ही माधव सेवा जरूरतमंदों की मदद को हम हमेशा प्रयासरत - मनोज गोयल

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
2 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। मानव सेवा ही माधव सेवा के संकल्प के साथ खरसीया से प्रारंभ हुई हेल्पिंग। हैंडसम फाउंडेशन संस्था ने आज मानवता का उदाहरण पेश करते हुए रायगढ़ के एक आर्थिक रूप से विपन्न परिवार की मदद कर मिसाल कायम की है। 16 सितंबर को फाउंडेशन सदस्य अविनाश बोस को सूचना मिली थी कि पैसों के अभाव में रायगढ़ निवासी एक महिला का इलाज नहीं हो पा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फाउंडेशन अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने रायपुर स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल (मोवा) के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवेंद्र नायक से संपर्क किया, जिन्होंने मरीज के पूर्णत: निशुल्क इलाज का आश्वासन दिया। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज को अस्पताल पहुँचाने और आगे की व्यवस्थाएं संभालीं

एंबुलेंस व्यवस्था, इलाज व दवाएं रहने-खाने की व्यवस्था

संस्था सदस्य भारती मोदी और उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने रायगढ़ से रायपुर तक एंबुलेंस की व्यवस्था की। प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल और बबीता अग्रवाल ने दवाओं का खर्च उठाया। सदस्य अविनाश बोस ने परिजनों के रहने व भोजन का जिम्मा लिया। ?17 सितंबर को सुबह 11 बजे रायगढ़ से निकली एंबुलेंस शाम 4:30 बजे रायपुर पहुँची। मरीज के पहुँचने से पहले ही डॉ. देवेंद्र नायक और हेल्पिंग हैंड्स क्लब की टीम अस्पताल में मुस्तैद थी, जिससे पहुँचते ही इलाज शुरू हो सका। संस्था के पदाधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉ. नायक का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल एवं सभी सदस्यों ने कहा ‘हमारा प्रयास रहेगा कि हम इसी तरह जितने भी जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें, करते रहेंगे।’ पैसों के अभाव से किसी की जान न जाए ऐसा हमारा प्रयास हमेशा रहेगा और रहा है।

You Might Also Like

बांग्लादेश के हिंदुओं के प्रति संवेदना को लेकर उमेश पटेल ने खरसिया में निकाला कैंडल मार्च

बीजेपी का आपातकाल दिवस, डॉ श्यामाचरण जयंती पर एक पेड़ मां के नाम संयुक्त कार्यक्रम संपन्न

खरसिया में महिला दिवस पर नारी शक्ति का भव्य सम्मान

37 वी मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ आज

खरसिया में भाजपाईयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में 200 शिक्षक सम्मानित
Next Article खरसिया अधिवक्ता संघ ने व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खबरें और भी है....

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

Popular Posts

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?