NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: होटल-बार संचालकों को कमिश्नरेट के अफसरों की नसीहत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > होटल-बार संचालकों को कमिश्नरेट के अफसरों की नसीहत
रायपुर

होटल-बार संचालकों को कमिश्नरेट के अफसरों की नसीहत

समय पर बंद करे होटल-बार, नियमों के उल्लंघन पर होगा एक्शन

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 1:12 am
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। होटल और बार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल ने शुक्रवार को सिविल लाइन और तेलीबांधा क्षेत्र के होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर सुरक्षा और निगरानी से जुड़े निर्देश दिए। सी-4 सिविल लाइन में हुई बैठक में एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला, एसीपी सिविल लाइन, डीएसपी रमाकांत साहू और संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस ने होटल संचालकों से कहा कि किसी गेस्ट को कमरा देने से पहले उसका वैध पहचान पत्र और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। यह रिकॉर्ड सुरक्षित रखना होगा, ताकि जरूरत पडऩे पर पुलिस को उपलब्ध कराया जा सके। विदेशी नागरिक के ठहरने पर निर्धारित प्रारूप में संबंधित थाने को सूचना देने के निर्देश भी दिए गए। डीसीपी ने बार और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्धारित समय का कड़ाई से पालन करने कहा। तय समय के बाद बार-रेस्टोरेंट खुले मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बिना वैध बार लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों में शराब परोसने या सेवन कराने पर रोक रहेगी। इसके अलावा हुक्का और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन पर भी पूरी तरह रोक रखने को कहा गया। नाबालिगों के प्रवेश पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। होटल, बार और स्टोरेज एरिया में ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे चालू रखने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को कहा गया। किसी संदिग्ध गतिविधि या देह व्यापार जैसी गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचना देनी होगी। पार्किंग के लिए सार्वजनिक सडक़ या आम रास्ते का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए गए। किसी आयोजन या तेज म्यूजिक को लेकर विवाद की स्थिति न बने, इसका ध्यान रखने को कहा गया हैं। सेलिब्रिटी या किसी खास व्यक्ति को बुलाने से पहले पुलिस को जानकारी देने और जरूरी अनुमति लेने को कहा गया है। किसी विवाद, मारपीट या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फायर सेफ्टी के उपकरण चालू हालत में रखने और महिला सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने को कहा गया है।

You Might Also Like

‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में प्रसारण

भाजपा ने भूपेश को बताया राहुल-प्रियंका गांधी का एटीएम

इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

दुर्व्यवहार अथवा उत्पीडऩ की शिकायत मिलते ही हो तत्काल कार्रवाई, दोषी किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं : सीएम साय

अब राशन कार्ड-आधार कार्ड सीधे घर में मिलेंगे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तारापुर विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन
Next Article हार्ट अटैक के इलाज में बड़ी राहत, 40 हजार का इंजेक्शन सरकारी अस्पताल में फ्री

खबरें और भी है....

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

Popular Posts

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?