NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खाली जमीन से नदी तट तक होगा कायाकल्प, शहर की सफाई पर आयुक्त सख्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खाली जमीन से नदी तट तक होगा कायाकल्प, शहर की सफाई पर आयुक्त सख्त
रायगढ़

खाली जमीन से नदी तट तक होगा कायाकल्प, शहर की सफाई पर आयुक्त सख्त

lochan Gupta
Last updated: September 16, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta September 16, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहर की स्वच्छता, सुंदरता और व्यवस्थित विकास को लेकर नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शहर के विभिन्न प्रमुख एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंदूर पार्क, एसईसीएल मरीन ड्राइव, खर्राघाट, बंदे अली फातमे गली, शिव मंदिर पचरी घाट सहित आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, हरियाली और सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित स्वरूप देने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने एसईसीएल मरीन ड्राइव क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने मरीन ड्राइव की दीवारों पर आवश्यकता के अनुसार प्लास्टर कार्य कराने तथा व्हाइट वॉश कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मरीन ड्राइव के नीचे नदी की ओर उगी अनावश्यक घास और झाडिय़ों की कटाई-सफाई कराने को कहा। उन्होंने मरीन ड्राइव की सडक़ को भी व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थल के रखरखाव को केवल तत्काल सफाई तक सीमित नहीं रखने और नियमित व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया। इसी तरह आयुक्त ने खर्राघाट, बंदे अली फातमे गली, शिव मंदिर और पचरी घाट क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। इन स्थानों पर स्थित रिक्त भूमि तथा आसपास के क्षेत्रों की व्यापक साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि खाली जमीन को केवल कचरा और झाडिय़ों से मुक्त करने के बजाय आवश्यकता के अनुसार वहां लैंडस्कैपिंग और हरियाली विकसित कर व्यवस्थित स्वरूप दिया जाना चाहिए।
नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर अनावश्यक घास, झाडिय़ां और कचरा जमा है, वहां तत्काल सफाई कराई जाए। इसके साथ ही सफाई के बाद इन स्थानों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि सार्वजनिक स्थलों पर दोबारा गंदगी और अव्यवस्था की स्थिति न बने।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई को नियमित व्यवस्था के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सफाई केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि ऐसे स्थानों पर स्थायी साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवार आवश्यक कार्यों की पहचान कर उन्हें व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि रायगढ़ शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, नदी तटों, पार्कों और खाली शासकीय भूमि को व्यवस्थित एवं सुंदर स्वरूप देना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता केवल मुख्य सडक़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। नागरिकों के आवागमन और उपयोग वाले प्रमुख स्थलों पर भी स्वच्छता, हरियाली और बेहतर वातावरण दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों पर सफाई की आवश्यकता है, वहां तत्काल सफाई कराई जाए। वहीं जहां सौंदर्यीकरण की संभावना है, वहां लैंडस्कैपिंग और हरियाली की कार्ययोजना तैयार कर व्यवस्थित रूप से विकास किया जाए। उन्होंने नदी तट और मरीन ड्राइव जैसे सार्वजनिक स्थलों पर सफाई के साथ-साथ सडक़, दीवार और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक बनाए रखने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने ऐसे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संबंधित विभागों और संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करने को भी कहा। उनका जोर इस बात पर रहा कि शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने के लिए सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्यों का नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी, एसईसीएल के अधिकारी, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता सहित इंजीनियर्स और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को मौके की आवश्यकता के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

You Might Also Like

मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मिशन ने किया रक्तदान शिविर का वृहद आयोजन

ओम ज्वेलर्स से साढ़े 31 लाख रुपए के ज्वेलरी की लूट

11 से तीन दिवसीय 46 वाँ श्री श्याम महोत्सव का आयोजन

जूटमिल पुलिस को सारंगढ़ में मिली गुम बालिका

मानवता की सेवा ही लॉयंस की है साधना – शिवशंकर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास को मिली नई रफ्तार : सालिक साय
Next Article 48 वार्डों की सफाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 दिन में सुधार नहीं तो धरना

खबरें और भी है....

झीरम कांड के सभी आरोपियों को मृत्युदंड, एनआईए कोर्ट ने सुनाई सजा
कथक, ओडिसी और भरत नाट्यम से सजेगी आज की शाम
बेकाबू पिकअप ने बिजली खंभे से टकराई, तीन गंभीर
पत्थर से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्याकांड का खुलासा
सेवा संकल्प अभियान : आज जिले में जलेंगे 5 लाख दीप

Popular Posts

झीरम कांड के सभी आरोपियों को मृत्युदंड, एनआईए कोर्ट ने सुनाई सजा
कथक, ओडिसी और भरत नाट्यम से सजेगी आज की शाम
बेकाबू पिकअप ने बिजली खंभे से टकराई, तीन गंभीर
पत्थर से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्याकांड का खुलासा
सेवा संकल्प अभियान : आज जिले में जलेंगे 5 लाख दीप

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?