NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – सीएम साय
रायपुर

पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – सीएम साय

lochan Gupta
Last updated: September 12, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta September 12, 2026
Share
12 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक देशभर में प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान के परिप्रेक्ष्य में कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, संकल्प और परिणामों की यात्रा है। यह सामान्य परिवार से निकले एक व्यक्ति के असाधारण पुरुषार्थ की यात्रा है। श्री साय शनिवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आहूत महती पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन हमारे लिए प्रेरणादायी है

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान उन करोड़ों परिवारों की ओर से धन्यवाद की अभिव्यक्ति है, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री श्री मोदी की योजनाओं से सकारात्मक परिवर्तन आया है। श्री मोदी का सार्वजनिक जीवन हमारे लिए प्रेरणादायी है। वे राष्ट्र निर्माण में प्रतिबद्धता और प्रामाणिकता के साथ जुटे हैं। उनका अनुशासन, समर्पण और जनता के प्रति सेवा का भाव हो, तभी अपने उद्देश्यों में सफल हो सकते हैं। श्री मोदी के छत्तीसगढ के साथ विशेष अपनत्व के रिश्ते की चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि श्री मोदी जब संगठन के पदाधिकारी थे, तब बस्तर जैसे सुदूर अंचल में जगह-जगह प्रवास करते थे। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भी छत्तीसगढ़ के साथ विकास के कई मोर्चों पर अनुभवों का आदान-प्रदान होता रहा है। प्रधानमंत्री ने जनसेवा के अपने 25 वर्ष के कार्यकाल में जनकल्याण के अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पिछले एक दशक में देश के लगभग 25 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं। यह बताता है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन पर आधारित गरीब कल्याण की योजनाएँ किस बड़े बदलाव का माध्यम बनी हैं। गरीब कल्याण इस दौर की सबसे बड़ी पहचान रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के 81 करोड़ लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ के 41 लाख 50 हजार ग्रामीण परिवारों तक नल से पानी पहुँच रहा है

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 25.51 लाख किसानों को अब तक 11,277 करोड़ से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में पहुंचाई गई है। श्री मोदी ने मातृशक्ति के जीवन में भी बड़ा बदलाव लाया है। उज्ज्वला योजना से छत्तीसगढ़ की लगभग 39 लाख 54 हजार महिलाओं को धुएँ से मुक्ति मिली। जल जीवन मिशन ने माताओं-बहनों की एक और बड़ी परेशानी कम की। छत्तीसगढ़ के 41 लाख 50 हजार ग्रामीण परिवारों तक नल से पानी पहुँच रहा है। जनजातीय समाज के प्रति प्रधानमंत्री जी की संवेदनशीलता का विशेष महत्व रेखांकित करते हुए श्री साय ने कहा कि पहली बार देश को श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के रूप में जनजातीय समाज से महिला राष्ट्रपति मिलीं। प्रधानमंत्री की पहल पर भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की गई। यह जनजातीय अस्मिता के प्रति उनके भीतर के आदरभाव को व्यक्त करता है। इसी प्रकार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 6,691 जनजातीय गाँवों के समग्र विकास पर काम हो रहा है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवार के पक्के घर के सपने को साकार किया। छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन लगभग 1600 आवास बन रहे हैं। ‘पीएम जनमन योजना’ से 56 हजार से अधिक पीवीटीजी परिवारों तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँची हैं।

ऑपरेशन सिंदूर देश के राजनीतिक नेतृत्व की संकल्प शक्ति का ही परिणाम है

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की एकता और अखण्डता को मजबूती मिली है। एक ओर जहाँ उनके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया गया, वहीं बाह्य और आन्तरिक सुरक्षा को मजबूती दी गई। उरी आतंकी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक, पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर देश के राजनीतिक नेतृत्व की संकल्प शक्ति का ही परिणाम है। बस्तर में नक्सलियों के खात्मे की चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप देश तथा हमारे प्रदेश को दशकों पुरानी नक्सल समस्या से मुक्ति मिली है। बस्तर के घने जंगलों से लाल आंतक का हमेशा के लिए सूर्यास्त हो चुका है। बस्तर में शांति का नया सूर्योदय हुआ है।

एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री जी को अपना आशीर्वाद प्रदान करें

मुख्यमंत्री श्री साय ने सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर रोशनी डालते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस की शाम 7 बजे पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। श्री साय ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने घर में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री जी को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों तथा प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों की विशेष भागीदारी रहेगी। इस दौरान आम नागरिक एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राही भी अपने घरों में एक दीप जलाकर अपनी शुभकामना और आशीर्वाद व्यक्त करेंगे। हमारे बच्चों और युवाओं को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। लगभग 25 हजार शिक्षण संस्थानों और 50 लाख विद्यार्थियों की भागीदारी का लक्ष्य है। ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा के अंतर्गत ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएँ होंगी। विद्यालय स्तर पर 18 सितम्बर को ड्राइंग तथा 19 सितम्बर को प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता प्रस्तावित है। श्री साय ने बताया कि ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के माध्यम से नुक्कड़ नाटक और सांगीतिक प्रस्तुतियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं तथा छत्तीसगढ़ में आए बदलाव को आम लोगों तक पहुँचाया जाएगा।

‘सेवा संकल्प यात्रा’ के माध्यम से बदलते बस्तर को देश के सामने लाने का प्रयास किया जाएगा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी माताओं और बच्चों को केंद्र में रखकर ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित की जाएगी। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, स्वास्थ्य, मातृ-शिशु देखभाल, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के सम्मान जैसी गतिविधियाँ प्रस्तावित हैं। ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत 23 से 25 सितम्बर तक नागरिकों और संस्थाओं को कम-से-कम एक सेवा कार्य से जुडऩे के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जाँच, जल संरक्षण, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सहयोग, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी गतिविधियां शामिल हैं। श्री साय ने कहा कि 29 सितंबर को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम होगा। जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत-2047 की भावना पर रंगोली बनाई जाएगी। इसमें विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी कलाकार और आम नागरिक भाग लेंगे। ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के माध्यम से बदलते बस्तर को देश के सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ अभियान में ब्लॉक और तहसील स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में हितग्ग्राहीमूलक योजनाओं के स्वीकृति-पत्र दिए जाएंगे, राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण किए जाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा। श्री साय ने कहा कि इस अभियान में जल संरक्षण को भी विशेष महत्व दिया गया है। ‘जल जन सेवा संकल्प के अंतर्गत जल स्रोतों की साफ-सफाई, जल चौपाल, जल संचय, नदी घाट स्वच्छता जैसी गतिविधियाँ होंगीं।

भारतीय जनता पार्टी अन्त्योदय के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को ग्राम, जिला और राज्य स्तर तक पहुँचाया जाएगा। युवाओं और नवाचार के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ होगा। इसकी अवधारणा ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ की है, जिसमें सेवा और सुशासन के अनुभवों को व्यापक मंच मिलेगा। इस अभियान के दौरान हमारे सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी लाभार्थियों के पास पहुँचेंगे। उनसे प्रत्यक्ष संवाद करेंगे और उनके अनुभव भी प्राप्त करेंगे। श्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्त्योदय के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। हमारे कार्यकर्ताओं के लिए यह समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्तियों से मिलने और संवाद करने का अवसर है। इस अभियान के जरिए बूथ स्तर तक हम उन सभी लोगों के पास पहुँचेंगे जिनके जीवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और उनकी नीतियों की बदौलत गुणात्मक बदलाव आया है। श्री साय ने बताया कि पार्टी, मोर्चा और प्रकोष्ठ अपने-अपने लक्षित वर्ग तक सघन सम्पर्क करेंगे। इस अभियान से जुड़ी प्रत्येक पहल को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरी प्रामाणिकता से जुटेगा। श्री साय ने कहा कि इस पूरे अभियान में मीडिया के साथियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। लोगों के जीवन में आए बदलाव की कहानियाँ यदि संचार माध्यमों के जरिए जन-जन तक पहुँचती हैं तो समाज में एक अच्छा वातावरण भी बनता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने समस्त प्रदेशवासियों से इस अभियान में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सेवा संकल्प अभियान की प्रत्येक पहल समाज के प्रति हमारे उत्तरदायित्व का बोध कराएगी। हम सब मिलकर सेवा संकल्प अभियान को छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी का उत्सव बनाएँ। सेवा के भाव से जुड़ें, समाज के लिए अपना योगदान दें और प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रेसवार्ता में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सिध्दार्थ शंभू, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन मौजूद रहे।

You Might Also Like

महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता ने की आत्महत्या

कर्मचारी ने व्यापारी से की धोखाधड़ी

पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी

छात्रहित में ऐतिहासिक कदम : सीएम साय के निर्देश पर चिकित्सा प्रवेश नियमों में व्यापक सुधार

छग को जल्द मिलेगा स्थायी डीजीपी, प्रभारी अरुणदेव गौतम रेस में सबसे आगे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़ा 2026 का हुआ शुभारंभ
Next Article खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने नहीं होगी संसाधनों और अवसरों की कमी : सीएम साय

खबरें और भी है....

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

Popular Posts

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?