NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न
रायगढ़

भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। खरसिया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर मंडल खरसिया की मासिक बैठक आज स्थानीय पार्टी कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन तथा संवैधानिक पदों पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे महीने भर के देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा तैयार करना और कार्यकर्ताओं को इसके सफल संचालन की विस्तृत जानकारी देना था। ?बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, छाया विधायक महेश साहू नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल, अशोक अग्रवाल, गिरधारी गवेल, विजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेताओं ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इसे जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही, आगामी कार्यक्रमों के सुचारू संचालन और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विभिन्न नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा देशव्यापी अभियान

यह महत्वाकांक्षी अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक पूरे देश में चलाया जाएगा। अभियान से जुड़ी मुख्य समय-सीमाएँ और प्रस्तावित अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (सेवा दिवस) के अवसर पर होगा। इसका समापन 17 अक्टूबर को सुशासन सेवा संवाद एवं जनसेवक महाकुंभ के साथ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर को पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ लेने के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर- 17 सितंबर को अभियान के पहले दिन देशभर में व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविरों एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

आशीर्वाद का दीया

17 सितंबर की शाम 7:00 बजे केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी अपने-अपने घरों में आभार स्वरूप दीप प्रज्वलित करेंगे। इसके अतिरिक्त, मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष भी आशीर्वाद के दीये जलाए जाएँगे। सेवा सेतु शिविर आम जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएँगे। स्वच्छता अभियान व पदयात्रा – 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) के अवसर पर देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाने के साथ-साथ पदयात्राओं और बाइक रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
युवा व महिला केंद्रित कार्यक्रम
स्कूलों में विकसित भारत 2047 विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके अलावा, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित व प्रोत्साहित करने के लिए आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में महामंत्री आनंद अग्रवाल और मनीष रावलानी द्वारा सफल संचालन किया गया। बैठक में सभी पार्षद एल्डरमैनजनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। ?बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे सेवा संकल्प अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाकर हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के संदेश को पहुँचाएँगे।

You Might Also Like

एनटीपीसी लारा द्वारा कुमार गौरव की सम्मान में कैंडल मार्च का आयोजन

एड्स से बचाव के लिये जोबी कॉलेज ने निकाली रैली

वित्त मंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

गुरु पूर्णिमा पर बनोरा अघोर आश्रम आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुकडेगा के सहायक समिति प्रबंधक निलंबित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : सीएम साय
Next Article खरसिया विकासखंड में कृषि विभाग की सघन जांच जारी

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?