NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को दें बढ़ावा- ओ.पी.चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को दें बढ़ावा- ओ.पी.चौधरी
रायगढ़

शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को दें बढ़ावा- ओ.पी.चौधरी

वित्त मंत्री ने नवीन स्कूल भवन का किया भूमि पूजन° पीएम श्री स्कूल कोड़ातराई में शिक्षक सम्मान एवं फन फेयर का हुआ आयोजन

lochan Gupta
Last updated: September 8, 2026 12:07 am
By lochan Gupta September 8, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। पीएम श्री शासकीय विद्यालय कोड़ातराई में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान सह फन फेयर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा आयोजित फन फेयर का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नवाचार की सोच की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उनमें जिज्ञासा, रचनात्मकता, नवाचार और नई सोच विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि तकनीक के तेजी से बदलते दौर में विद्यार्थियों में इनोवेशन और स्टार्टअप की सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।

विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को वित्त मंत्री ने सराहा

फन फेयर की विशेषता यह रही कि पूरे आयोजन की जिम्मेदारी विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्वयं संभाली। मंच संचालन, अतिथि सत्कार, अनुशासन, समय प्रबंधन, कूपन वितरण और विभिन्न स्टॉलों के संचालन में विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। फन फेयर में बड़ा, डोसा, मंचुरियन, चाउमिन, फ्रेंच फ्राई, चना रोस्ट, आइसक्रीम एवं कोल्ड ड्रिंक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यवहारिक समझ, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, प्रबंधन और संवाद कौशल भी विकसित होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे नए प्रयोगों के माध्यम से आगे बढ़ाने के अवसर मिलना जरूरी है।

शिक्षकों का हुआ सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कार्यालयीन कर्मचारियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और योगदान को सराहा। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक एवं श्री बृजेश गुप्ता, जनपद सदस्य श्री गोपी चौधरी, सरपंच श्री मृत्युंजय सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू, समग्र शिक्षा प्रमुख श्री आलोक स्वर्णकार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भुवनेश्वर पटेल, विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय कुमार सिन्हा, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय कुमार सिन्हा ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ व्याख्याता श्री रामसागर पटेल ने आभार प्रदर्शन किया।

You Might Also Like

तस्करों के चंगुल से 37 मवेशियों को कराया गया मुक्त

मंदिर के 8 सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ चोर

आज श्री शक्तिपीठम माँ अष्टमहालक्ष्मी मंदिर वैष्णवी धाम में वसुमति स्नान पूजा कार्यक्रम

ऑनलाइन सट्टा संचालित करते युवक गिरफ्तार

एनएसएस से मिलती है जीवन उपयोगी शिक्षा – पूनम सोलंकी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बाबा भगवान राम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में लगा स्वास्थ्य शिविर
Next Article राज्यपाल पुरस्कार के लिए लिशा पटेल का चयन

खबरें और भी है....

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

Popular Posts

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?