NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राज्यपाल पुरस्कार के लिए लिशा पटेल का चयन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राज्यपाल पुरस्कार के लिए लिशा पटेल का चयन
रायगढ़

राज्यपाल पुरस्कार के लिए लिशा पटेल का चयन

lochan Gupta
Last updated: September 8, 2026 12:07 am
By lochan Gupta September 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़ । शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण और रचनात्मकता के साथ कार्य करते हुए श्रीमती लक्ष्मीन /लिशा पटेल ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से शिक्षा जगत में विशिष्ट पहचान बनायी है। उनका मानना है राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होना साथ ही इसी सत्र ‘ज्ञानदीप ‘ पुरस्कार उनकी शैक्षणिक यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं।
शिक्षिका का मानना है कि बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रखकर शिक्षा नहीं दी जा सकती, बल्कि उनकी रुचि, क्षमता और रचनात्मकता को समझते हुए नवाचारपूर्ण एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को अपनाना आवश्यक है। इसी सोच के साथ वे विभिन्न शैक्षणिक नवाचारों, रोचक गतिविधियों और रचनात्मक लेखन विधाओं (कहानी कविता) के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाती हैं। उनके प्रयासों से बच्चों में सीखने के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच विकसित हो रही है।
शिक्षण कार्य के साथ-साथ वे साहित्य सृजन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने कई संवेदनशील विषयों पर शोध लेखन कार्य भी किया है।उनकी स्वयं की दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। और लगभग 50 पुस्तकों में रचनाएँ छप चुकी हैं । जिसमें 4 पुस्तक गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हो गए हैं।वे एक संवेदनशील कवयित्री एवं साहित्यकार के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनकी रचनाओं में शिक्षा, समाज, संवेदना और मानवीय मूल्यों की झलक देखने को मिलती है।
शिक्षिका का अपने सहकर्मी शिक्षकों के साथ भी आत्मीय एवं सहयोगात्मक संबंध रहा है। वे अपने अनुभवों और नवाचारों को अन्य शिक्षकों के साथ साझा करती हैं तथा शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सदैव नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करती हैं। उनका मानना है कि शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग और अनुभवों का आदान-प्रदान शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विद्यार्थियों और शिक्षा के प्रति समर्पण के साथ वे जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए यथासंभव आर्थिक सहयोग भी करती हैं। उनके लिए शिक्षिका होना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और भावी पीढ़ी के प्रति एक जिम्मेदारी है।
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिका श्रीमती लिशा पटेल सामाजिक गतिविधियों में भी सदैव सक्रिय रहती हैं। शिक्षा,समाज और साहित्य—तीनों क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहते हुए अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं। उनका व्यक्तित्व यह संदेश देता है कि समर्पित शिक्षक केवल पाठ नहीं पढ़ाता, बल्कि बच्चों के सपनों को दिशा देकर समाज के भविष्य का निर्माण करता है।

You Might Also Like

पंच पति की दबंगई, सरकारी स्कूल की जमीन व हैंडपंप को किया कब्जा

गणेश विसर्जन से लौट रहे स्वयं सेवकों से मारपीट

डीएमएफ के बदले नियमों से कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर रोक लगी : उमेश अग्रवाल

15 ली. शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ब्लड डोनेट कैंप में एकत्रित खून जरूरतमंदों तक नि:शुल्क पहुंचता भी है या नही!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को दें बढ़ावा- ओ.पी.चौधरी
Next Article कॉलोनी प्लॉटिंग का खेल में ईडब्ल्यूएस जमीन तक पहुंचने सडक़ भी नहीं

खबरें और भी है....

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

Popular Posts

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?