NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : शिरीष सारडा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : शिरीष सारडा
रायगढ़

समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : शिरीष सारडा

कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का यादगार आयोजन

lochan Gupta
Last updated: September 7, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta September 7, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा और जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में विगत 5 सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस तारतम्य में शिक्षकों के सम्मान हेतु विद्यार्थियों द्धारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में क्रमश: शिक्षकों का अभिनंदन तिलक चंदन लगाकर, दीप दिखाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया।

दीप प्रज्वलन से शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन शिरीष सारडा जी, डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल, प्राचार्य जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ डॉ गजेंद्र चक्रधारी की गरिमामय उपस्थिति में शिक्षक गणों द्वारा क्रमश: मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

जीवन में धैर्य को दें महत्व

संस्था के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरणापद कहानी के प्रेरक प्रसंगों द्वारा प्रेरित करते हुए कहा कि आप पेशेंस के साथ काम करिए,हर काम को छोटा शुरू करके छोटा-छोटा खत्म ना करें।आप कोई काम हो उसे पूरा करके आगे बढ़ें। जो परिस्थिति होती है उस परिस्थिति में अपने आप को ढाल लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी प्रोग्राम को प्लान करना आसान काम नहीं होता। टीम वर्क वेरी वेरी गुड।प्रोग्राम बहुत बढिय़ा था।अपेक्षा करती हूं कि आप सभी इसी तरह ऊँचाइयों को छुए और आगे बढ़ें।

विविध प्रतियोगिता का आयोजन

शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षकों के मध्य विद्यार्थियों द्धारा ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी ने बढक़र उत्साह से हिस्सा लिया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अगले क्रम में विद्यार्थियों द्धारा संस्था के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा, डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल, जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी,जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रभारी शांति महंत के साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षिका गणों को कलम डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। संबोधन में प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व तथा शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। वहीं संस्था के चेयरमैन शिरीष सारडा ने कहा कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति,प्रख्यात विद्वान एवं सुप्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के आदर्श और उनके गुणों को सभी शिक्षक गण एवं समस्त विद्यार्थी गण आत्मसात करें। उन्होंने आगे कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है।

इनकी रही उपस्थिति

शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का सफल मंच संचालन प्रीति जायसवाल क्लास एलेवन (कॉमर्स) एवं पूजा चौहान बीएससी (मैथ्स) फिफ्थ सेम. की छात्रा ने किया।वहीं इस अवसर पर जी.जी. बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के प्रभारी शिक्षिका शांति महंत, शिक्षक गण प्रतिभा पटेल, अनीता प्रधान, अनीता मेहर, छोटी मेहर, लक्ष्मी सिंह,सुप्रिया साहू, ज्योति पटेल, नेहा गुप्ता, रेशम खैरवार, बिंदिया गुप्ता, रेवती चैनी, प्रिया खैरवार,उमा डनसेना,करुणा डनसेना, शुभम पुजारी तथा जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ से स्टॉफ गण जिनमें दिनेश पटेल, विद्यानंद पटेल, प्रो विवेक कांबले, प्रो शरद पंडा,प्रो भरत सिदार, प्रो सीताराम कैवर्त्य, प्रो केशव पटेल, प्रो मयंक शीतल डनसेना (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी), प्रो अंजू पटेल, प्रो नेहा डनसेना, प्रो बसंत बंजी, प्रो अनुभा दुबे, प्रो हरीश गुप्ता के साथ जी. जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के कक्षा नर्सरी से ट्वेल्व( बारहवीं) के विद्यार्थी और जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के समस्त कक्षाओं के छात्र अधिक संख्या में उपस्थित थे।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की जिले में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत

गेल इंडिया को आवेदिका के जमीन का दोबारा मूल्यांकन करने का निर्देश

अदाणी पावर द्वारा ग्राम चिखली में हेलमेट वितरण संपन्न

कोरबा में जेल बे्रक कर भागे दो बंदी रायगढ़ में पकड़ाये, दो अभी भी फरार

ट्रांसपोर्टर की लात घूसों से जमकर पिटाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हृदय और मस्तिष्क के स्वास्थ्य का सजग प्रहरी है फिजियोथेरेपी : डॉ. स्वीटी चौबे
Next Article पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित रहेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

खबरें और भी है....

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

Popular Posts

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?