NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मैकेनिक की दुकान में घुसी अनियंत्रित कार मिस्त्री की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > मैकेनिक की दुकान में घुसी अनियंत्रित कार मिस्त्री की मौत
सारंगढ़

मैकेनिक की दुकान में घुसी अनियंत्रित कार मिस्त्री की मौत

lochan Gupta
Last updated: September 7, 2026 12:12 am
By lochan Gupta September 7, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। बरमकेला क्षेत्र निवासी बजरंग कोडाकू और निखिल पटेल अपने रिश्तेदार के घर भालूपानी आए हुए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वापसी के दौरान कार काफी तेज गति में थी। जैसे ही वाहन परसकोल के पास दिशा-सूचक बोर्ड के समीप पहुंचा, चालक ने बोर्ड से बचने के लिए वाहन को अचानक मोडऩे का प्रयास किया। अत्यधिक रफ्तार होने के कारण चालक का कार से नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे सडक़ किनारे स्थित मैकेनिक की दुकान में जा घुसी, कार की सीधी चपेट में आने से दुकान में काम कर रहे मैकेनिक श्याम कुमार पटेल (44 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त दुकान में वाहन बनवा रहे एक अन्य व्यक्ति को भी मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से श्याम कुमार को तत्काल सारंगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया गया। हालांकि, रायगढ़ पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। श्याम कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही कनकबीरा चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी कार चालक बजरंग कोडाकू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही। वाहन चालक बजरंग कोडाकू के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

चॉइस सेंटर के ऑपरेटरो को आयुष्मान पंजीयन तथा अभियान के लिए दिया गया प्रशिक्षण

आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक

अभिषेक हत्या कांड के असंतुष्ट परिजन मिले उपमुख्यमंत्री से

बरमकेला स्कूल बच्चों के नसीब में खाली बर्तन

कलेक्टर साहू ने आंगन बाड़ी, स्कूल का निरीक्षण कियें

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सुनीता यादव ने बढ़ाया खिचरी गांव का मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों हुईं सम्मानित
Next Article तमनार कांड के 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए
जेके रेस्टोरेंंट के वेज बिरियानी में मिला चिकन बोन, थाना में शिकायत
मराठा गैंग का फरार आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार

Popular Posts

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?