NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चक्रधर समारोह के लिए चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चक्रधर समारोह के लिए चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था
रायगढ़

चक्रधर समारोह के लिए चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था

सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और वीआईपी प्रबंधन के लिए 20 कार्यपालिक दंडाधिकारी रहेंगे तैनात, 14 से 23 सितम्बर तक होगा आयोजन

lochan Gupta
Last updated: September 5, 2026 12:10 am
By lochan Gupta September 5, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले 41वें चक्रधर समारोह 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आयोजन प्रबंधन की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों, विशिष्ट अतिथियों और कलाकारों की मौजूदगी को देखते हुए 20 कार्यपालिक दंडाधिकारियों को पांच अलग-अलग टीमों में तैनात किया गया है। अधिकारी दो-दिवसीय रोटेशन में मुख्य मंच, वीआईपी दीर्घा, बैकस्टेज, कलाकार क्षेत्र, गेट और पार्किंग व्यवस्था की कमान संभालेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 से 23 सितंबर तक चलने वाले समारोह में प्रत्येक टीम को लगातार दो दिनों के लिए जिम्मेदारी दी गई है। उद्घाटन और समापन चरण के लिए भी विशेष प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

मुख्य मंच से वीआईपी दीर्घा तक अलग-अलग जिम्मेदारी

उद्घाटन चरण में 14 एवं 15 सितंबर को टीम-ए में एसडीएम लैलूंगा श्री राकेश वर्मा (मो. 8305907656) मुख्य मंच की व्यवस्था संभालेंगे। वीआईपी दीर्घा एवं मुख्य पंडाल में तहसीलदार धरमजयगढ़ श्री हितेश साहू (मो. 9669924292), बैकस्टेज में तहसीलदार कापू श्री उन्मेष पटेल (मो. 8224858049) तथा गेट-पार्किंग व्यवस्था में नायब तहसीलदार घरघोड़ा श्री हिमांशु सिंह (मो. 6261288808) तैनात रहेंगे। 16 एवं 17 सितंबर को टीम-बी में मुख्य मंच की जिम्मेदारी एसडीएम खरसिया श्री प्रवीण भगत (मो. 6266816457), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा की जिम्मेदारी तहसीलदार लैलूंगा श्री संदीप सिंह राजपूत (मो. 9818069610), बैकस्टेज की जिम्मेदारी तहसीलदार मुकडेगा श्रीमती वर्षा तिवारी (मो. 9993223121) तथा गेट-पार्किंग की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार खरसिया सुश्री ममता खैरवार (मो. 8847892930) संभालेंगी।

18 से 21 सितंबर तक दो टीमें संभालेंगी व्यवस्था

18 एवं 19 सितंबर को टीम-सी में मुख्य मंच पर एसडीएम घरघोड़ा श्री प्रवीण तिवारी (मो. 9098540997), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा में तहसीलदार पुसौर श्रीमती अनुराधा पटेल (मो. 8770810450), बैकस्टेज में नायब तहसीलदार पुसौर श्री प्रतीक देवांगन (मो. 7225883790) और गेट-पार्किंग व्यवस्था में नायब तहसीलदार पुसौर श्रीमती रश्मि पटेल (मो. 7067674660) तैनात रहेंगे। वहीं 20 एवं 21 सितंबर को टीम-डी में मुख्य मंच की जिम्मेदारी एसडीएम धरमजयगढ़ श्री भरत कौशिक (मो. 8319935192), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा की जिम्मेदारी तहसीलदार तमनार श्री शिवम पांडेय (मो. 8770697391), बैकस्टेज की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार तमनार श्री पंकज मिश्रा (मो. 9109774071) तथा गेट एवं पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार घरघोड़ा श्री सहोदर पैंकरा (मो. 7697584044) संभालेंगे।

समापन समारोह के लिए विशेष टीम

समारोह के अंतिम दो दिनों 22 एवं 23 सितंबर को टीम-ई विशेष रूप से समापन समारोह की व्यवस्था संभालेगी। मुख्य मंच पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत (मो. 7974053967), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा में प्रभारी तहसीलदार खरसिया श्री उज्जवल पांडेय (मो. 9755602917), बैकस्टेज में नायब तहसीलदार खरसिया श्रीमती मोनल साय (मो. 8871303764) तथा गेट एवं पार्किंग में नायब तहसीलदार खरसिया सुश्री काजल अग्रवाल (मो. 8770667221) की ड्यूटी लगाई गई है। सभी तैनात कार्यपालिक दंडाधिकारियों को प्रतिदिन शाम 5 बजे अथवा कार्यक्रम शुरू होने से दो घंटे पहले अपने सेक्टर में पहुंचना होगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भीड़ के पूरी तरह छंटने तक अधिकारी अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहेंगे। पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त समन्वय, आयोजन स्थल की पेट्रोलिंग और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समारोह के दौरान ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी अवधि में अवकाश पर रोक रहेगी और अपरिहार्य परिस्थिति में जिला दंडाधिकारी की पूर्व अनुमति से ही वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकेगी।

You Might Also Like

अदाणी फाउण्डेशन ने मनाया ‘पृथ्वी दिवस’

शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में हुई माता महागौरी की अराधना

बजट में स्वीकृत कार्यों के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द करें पूरी-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी

नर्सरी के मासूम छात्र पर शिक्षक की बेरहमी

सोनोग्राफी व सिटी स्केन कराने दर-दर भटक रहे मरीज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नन्हे कान्हाओं और राधा रानी के मनमोहक रूप से कृष्णमय हुआ नारायणपुर
Next Article पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?