NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 6 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > 6 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर

6 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में बस का इंतजार कर रहे थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2026 12:22 am
By lochan Gupta September 4, 2026
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत थाना नारायणपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 06 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के 06 पैकेट एवं 02 मोबाइल फोन जप्त किए हैं। जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ?03 लाख तथा मोबाइल फोन की कीमत लगभग 20 हजार है। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल लगभग 03 लाख 20 हजार की जप्ती की गई है। दिलीप यादव, उम्र 44 वर्ष बसंत राम उर्फ बबलू, उम्र 32 वर्ष दोनों निवासी ग्राम कोटिया, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर (छ.ग.) मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.09.2026 को प्रात: करीब 07:30 बजे थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोटिया स्थित बालेश्वर चौक के पास दो व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में भारी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं तथा बस का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना नारायणपुर पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा बालेश्वर चौक के पास पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को प्लास्टिक की बोरी के साथ देखा गया। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दिलीप यादव उम्र 44 वर्ष एवं बसंत राम उर्फ बबलू उम्र 32 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम कोटिया, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर बताया। पुलिस द्वारा गवाहों की उपस्थिति में आरोपियों के कब्जे में रखी प्लास्टिक की बोरी की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक टेप से लिपटे हुए कुल 06 पैकेट बरामद हुए। पैकेटों की जांच करने पर उनमें कुल 06 किलो 165 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।
पुलिस द्वारा गांजे को विधिवत जप्त करने के साथ ही आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए। जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख तथा मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार है। इस प्रकार मामले में कुल लगभग ?03 लाख 20 हजार की जप्ती की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उक्त अवैध गांजा कहां से लाया गया था तथा इसे आगे किन लोगों को बेचने की योजना थी। मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रकरण में एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए अवैध मादक पदार्थ के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, आरक्षक प्रदीप भगत, आरक्षक रणवीर तिग्गा, नगर सैनिक वीरेंद्र भगत एवं ओमप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ??डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नारायणपुर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 06 किलो 165 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में एंड-टू-एंड विवेचना कर रही है। अवैध गांजे के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

सीएम साय के निर्देश पर उच्चस्तरीय पुलों की स्वीकृति

ढाई लाख से अधिक का गबन करने वाला फायनेंस मैनेजर गिरफ्तार

पुलिस ने विफल की गौ-तस्करी की कोशिश, 12 गौ-वंश के साथ तस्कर गिरफ्तार

त्रिपल मर्डर का खुलासा: प्रेमी निकला कातिल

सालिक साय ने किया लुड़ेग स्कूल का औचक निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मनोरा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कीटनाशक विक्रेताओं की बिक्री पर रोक
Next Article शासकीय पट्टा भूमि के विवादित नामांतरण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन!

खबरें और भी है....

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की एक्शन, वाहन चालकों पर एफआईआर 33 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
निर्माणाधीन भारतमाला सडक़ में दरारें, भूस्खलन का खतरा
41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, कविता कृष्णमूर्ति की सुरों की महफिल से अनुज शर्मा की लोकधुनों तक, 10 दिनों तक गूंजेगा चक्रधर समारोह
पुलिस की घेराबंदी देख कार छोडक़र भागे तस्कर

Popular Posts

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?