NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एजेंटों की खूनी झड़प के बाद जागा प्रशासन परमिट, कागजात, ओवर लोडिंग की जांच शुरू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > एजेंटों की खूनी झड़प के बाद जागा प्रशासन परमिट, कागजात, ओवर लोडिंग की जांच शुरू
सारंगढ़

एजेंटों की खूनी झड़प के बाद जागा प्रशासन परमिट, कागजात, ओवर लोडिंग की जांच शुरू

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:05 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। बस स्टैंड पर बीते दिनों बस एजेंटों के बीच हुई तीखी बहस और खूनी झड़प के बाद पुलिस व स्थानीय प्रशासन सख्त रवैये में नजर आ रहा है। सवारी बिठाने और बस रूट को लेकर हुए हिंसक विवाद को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बस स्टैंड पर अचानक दबिश दी और अवैध रूप से संचालित हो रही बसों व एजेंटों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान शुरू हुआ। एजेंटों के विवाद से शुरू हुआ मामला ?गौर तलब है कि बीते दिनों सारंगढ़ बस स्टैंड पर सवारी बिठाने की बात को लेकर बस एजेंटों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते यह बहस मारपीट और खूनीझड़प में बदल गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की थी। हालांकि, मामला यहीं शांत नहीं हुआ। इस घटना से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने बस स्टैंड की व्यवस्था सुधारने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान छेड़ दिया है।
पुलिस टीम ने बस स्टैंड पहुंचकर बसों के परमिट, रूट चार्ट, इंश्योरेंस और चालकों के दस्तावेज की गहनता से जांच की। बिना परमिट, अधूरे कागजात और ओवरलोडिंग के साथ सडक़ों पर दौड़ रही बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि- गंभीर लापरवाही और बिना वैध परमिट के संचालित होने वाली बसों को जब्त किया जाएगा। बस स्टैंड परिसर में अवैध रूप से सक्रिय एजेंटों, दादागिरी करने वाले तत्वों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और बस स्टैंड पर किसी भी तरह की गुंडागर्दी या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से बिना परमिट बस चलाने वाले संचालकों व अवैध एजेंटों में हडक़ंप मच गया है।

You Might Also Like

अज्ञात एक्सयूव्ही ने ली जान, आक्रोशित लोगों ने किया एनएच पर चक्काजाम

8 पोकलेन मशीन, 1 जेसेबी सहित 19 ट्रैक्टर जब्त

5 किसानों का 25 वर्षों से लंबित 88 लाख का मुआवजा कलेक्टर ने 4 माह में दिलवाया

जिला स्थापना, राज्योत्सव में ग्रहण का साया

विधायक उतरी ने चुनाव के ठीक पहले क्षेत्रवासियों को नई सडक़ों की दी सौगात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
Next Article आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?