NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर
रायगढ़

झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: September 1, 2026 12:07 am
By lochan Gupta September 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों तथा बिना वैध अनुज्ञा के चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुज्ञा के लोगों का उपचार करने अथवा किसी भी प्रकार की चिकित्सा या शल्य चिकित्सा करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा ऐसे मामलों में लगातार निरीक्षण की प्रक्रिया जारी रखी जा रही है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी बीमारी की स्थिति में झोलाछाप डॉक्टरों से उपचार कराने के बजाय निकटतम शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा पंजीकृत चिकित्सक से ही उपचार कराएं, ताकि सही जांच और उचित उपचार सुनिश्चित हो सके। इधर, आम लोगों को महंगे इलाज और दवाइयों के खर्च से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिले के लगभग सभी विकासखंडों में जनऔषधि केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां सामान्य बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। जनऔषधि केंद्रों में कई दवाइयां ब्रांडेड दवाओं की तुलना में लगभग 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हैं, जिससे जरूरतमंद परिवारों के उपचार पर होने वाला खर्च काफी कम हो सकता है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जेनेरिक दवाइयां गुणवत्ता और प्रभावशीलता के मामले में निर्धारित मानकों के अनुरूप होती हैं। इन दवाओं की उपलब्धता का उद्देश्य लोगों को किफायती दर पर आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराना और उपचार के आर्थिक बोझ को कम करना है। दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में जनऔषधि केंद्रों की उपलब्धता से लोगों को आवश्यक दवाइयां आसानी से मिल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि दवाइयां हमेशा चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही लें और अधिक कीमत वाली दवाइयों के विकल्प के रूप में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में चिकित्सक या फार्मासिस्ट से जानकारी प्राप्त करें। साथ ही किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना वैध अनुमति चिकित्सा कार्य किए जाने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

रामपुर पहाड़ी में लगी भीषण आग, देर रात तक बुझाने में जुटा रहा अमला

साहित्यवाचस्पति लोचन प्रसाद पांडेय जयंती

भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा कमला नेहरू पार्क

पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जिले के किसानों में उत्साह

आदर्श आचार संहिता का पालन सभी के लिए अनिवार्य-कमिश्नर चंद्रवंशी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंतरविभागीय समन्वय से शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें-कलेक्टर
Next Article उप स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का टोटा, निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं ग्रामीण

खबरें और भी है....

तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
जशपुर में 5.49 करोड़ से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
वैन्यू कार से 30 लाख का गांजा बरामद
सीएम साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ
कुल्हाड़ी से ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को उम्र कैद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?