NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अलमारी से 95 हजार के जेवर पार, दामाद ने सास के पास रखवाए थे गहने
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अलमारी से 95 हजार के जेवर पार, दामाद ने सास के पास रखवाए थे गहने
रायगढ़

अलमारी से 95 हजार के जेवर पार, दामाद ने सास के पास रखवाए थे गहने

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में पति ने पत्नी के करीब 95 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर सुरक्षा के लिए सास के पास रखवाए थे। अलमारी में रखे इन जेवरों को अज्ञात चोर लॉकर खोलकर चोरी कर ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब जेवरों का पता नहीं चला तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।
मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पामगढ़ निवासी रविन्द्र पटेल (28) ने साल 2019 में चपले निवासी सुशीला पटेल से सामाजिक रीति-रिवाज से शादी की थी। इस दौरान सास-ससुर ने स्त्रीधन के रूप में सुशीला को सोने-चांदी की कान की बाली, मांग मोती, कमरबंध समेत करीब 15 हजार रुपए के जेवर दिए थे। इसके बाद रविन्द्र ने अपनी पत्नी के लिए करीब 80 हजार रुपए के और जेवर खरीदे थे। चपले में काम करने के कारण वह 10 जून से पत्नी और बच्चे के साथ वहीं किराए के मकान में रह रहा था।
सुरक्षा के लिए सास के पास रखे थे जेवर
रविन्द्र ने अपनी पत्नी के करीब 95 हजार रुपए के सभी जेवर सुरक्षा के लिए अपनी सास बुंदकुंवर के पास रखवा दिए थे। जेवर अलमारी के लॉकर में रखे हुए थे। 12 अगस्त को रविन्द्र की पत्नी ने अपनी मां से जेवर पहनने के लिए मांगे। बुंदकुंवर ने अलमारी खोलकर देखा तो उसमें रखे जेवर गायब थे। इसके बाद परिवार ने आसपास और अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जेवरों का कोई पता नहीं चला।
रविन्द्र पटेल ने बताया कि अलमारी में रखे उनके ही जेवर चोरी हुए हैं। बाकी सामान और अन्य जेवरात उसी तरह रखे हुए थे। इससे उन्हें जेवर चोरी होने की जानकारी मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब चोरी हुए जेवरों का पता नहीं चला तो रविन्द्र पटेल ने खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

चक्रपथ में बही कार, महिला ने कूदकर बचाई जान

जिला पंचायत सदस्य के 78, जनपद सदस्य के 592, सरपंच के 2266 तथा पंच के लिए 11,743 नामांकन हुआ दाखिल

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन

धान और चावल की तलाश में गांव पहुंचा गजराज

एनटीपीसी लारा में मनाया गया देश के 76वें गणतंत्र दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सिंगीझाप के शासकीय पट्टा भूमि से जुड़े मामले की जांच शुरू
Next Article खरसिया में भूमि विवाद पर बढ़ा तनाव, जेसीबी से कब्जे के प्रयास का आरोप

खबरें और भी है....

महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला
ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती की मौत
नेपाल त्रासदी पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख
नेपाल में जलप्रलय में 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?