NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, उजियारा अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, उजियारा अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, उजियारा अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
3 Min Read

पखांजुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस ने बीएसएफ जी ब्रांच और बीएसएफ 94वीं बटालियन के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3.750 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, बिक्री की रकम, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल 2,73,310 रुपये की संपत्ति बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पानावार से तोड़हुर की ओर एक मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर बांदे पुलिस, बीएसएफ जी ब्रांच और बीएसएफ 94वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने ग्राम तोड़हुर स्थित प्राथमिक शाला के सामने घेराबंदी की।
इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमल मंडल के कब्जे से 2.230 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1,11,500 रुपये बताई गई है। इसके अलावा उसके पास से गांजा बिक्री की 310 रुपये नकद राशि और बिना नंबर प्लेट की होंडा लिवो मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 75,000 रुपये है, जब्त की गई। वहीं दूसरे आरोपी चिरंजीत मंडल के कब्जे से 1.520 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 75,000 रुपये, गांजा बिक्री की 500 रुपये नकद राशि तथा करीब 10,000 रुपये कीमत का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 3.750 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1,87,500 रुपये, बिक्री की रकम 810 रुपये, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामग्री की कुल कीमत 2,73,310 रुपये बताई है।
पुलिस ने इस मामले में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिरंजीत मंडल (37 वर्ष), पिता निरोध मंडल, निवासी पीव्ही-100 जयराम नगर, थाना बांदे, जिला कांकेर तथा कमल मंडल (37 वर्ष), पिता कुंतल मंडल, निवासी पीव्ही-100 जयराम नगर, थाना बांदे, जिला कांकेर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र साहू, सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू, प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम, प्रधान आरक्षक तुलाराम तारम, आरक्षक मोहन दुग्गा, लिलेश कुमार सिन्हा, अरुण मंडावी, अमृत नेताम, बस्तर फाइटर प्यारेलाल तारम सहित बीएसएफ ब्रांच एवं बीएसएफ 94वीं बटालियन के जवान शामिल रहे। कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों एवं जनता से अपील की है कि अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध गतिविधि या अपराध से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए कांकेर पुलिस की अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर सूचना दी जा सकती है।

You Might Also Like

सगाई समारोह में जा रही बस पलटी, 7 की मौत

सुरक्षा बलों ने फिर 31 नक्सलियों को मार गिराया

अनिल साव को समन्वयक संघ बसना के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया

यूएई कराते चैंपियनशिप में स्नेहा बंजारे ने जीता सिल्वर मेडल

बलौदाबाजार में कलेक्टर- एसपी ऑफिस में आगजनी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायपुर स्टेशन पर लगेंगी 6 प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें
Next Article सीएम साय ने बाबा कर्मेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक

खबरें और भी है....

महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला
ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती की मौत
नेपाल त्रासदी पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख
नेपाल में जलप्रलय में 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?