NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा का भव्य अंबेडकर चौक में स्वागत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा का भव्य अंबेडकर चौक में स्वागत
रायगढ़

संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा का भव्य अंबेडकर चौक में स्वागत

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 12:15 am
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
3 Min Read

घरघोड़ा। परम पूजनीय संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा सोमवार को अंबेडकर चौक, घरघोड़ा में बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। समाज के लोगों ने संत रविदास जी के जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर अपनी आस्था प्रकट की। कलश यात्रा के अंबेडकर चौक पहुंचने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अम्बिका सोनवानी द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। स्वागत स्थल पर संत रविदास जी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।
संत शिरोमणि रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारा, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। कलश यात्रा के माध्यम से समाज के लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों और उनके बताए मार्ग को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सतनामी समाज अध्यक्ष उमेश लहरे, भाजपा मंडल महामंत्री आकाश बंजारे, पार्षद संजय डोंडे, घनश्याम खांडे, जगदीश बंसे, सूरज लहरे, कृष्णा खांडे सहित समाज के वरिष्ठजन, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं, युवाओं एवं समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया तथा संत शिरोमणि रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की गई।
इस अवसर पर अम्बिका सोनवानी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी केवल एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपना जीवन समाज में समानता, सद्भाव और मानवता की स्थापना के लिए समर्पित किया। उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को जोडऩे का कार्य करते हैं। संत रविदास जी के विचारों से प्रेरणा लेकर हमें समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। कलश यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का प्रमाण रहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के प्रति समाज में गहरी आस्था और सम्मान है। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन ने घरघोड़ा में सामाजिक समरसता और भाईचारे का एक मजबूत संदेश दिया।

You Might Also Like

श्याम बगीची में चल रही श्री श्याम महोत्सव की तैयारी

जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल किरोड़ीमल में हुआ पौधारोपण

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप का शहर में हुआ स्वागत

संदीप रतेरिया (पिच्चू) का दु:खद निधन

बच्चों को रेलगाड़ी परिचालन की दी गई जानकारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात
Next Article बीज राखियों से सजेगा इस बार का रक्षाबंधन, भाई-बहन के स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश

खबरें और भी है....

नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : ओपी
सेवा सुरक्षा और टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति को लेकर लामबंद हुए शिक्षक
एफडी का झांसा देकर बैंक मैनेजर से 5 लाख की ठगी
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं : अरूण साव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : ओपी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?