NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात
सारंगढ़

सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

साल्हेओना, बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ओपी की पहल से सपने हो रहे साकार : चूड़ामणि पटेल

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 12:14 am
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरिया अंचल के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं स्वागतयोग्य पहल सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी की अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत विकासखंड बरमकेला के साल्हेओना,बार एवं सांकरा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। शासन के इस निर्णय से अब इन क्षेत्रों तथा आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को सामान्य उपचार, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के मरीजों के लिए यह निर्णय राहत और सुविधा का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।
प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में 12-12 पद स्वीकृत
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन तीनों स्वास्थ्य केंद्रों के लिए शासन द्वारा कुल 36 पदों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। साल्हेओना,बार एवं सांकरा—प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 12-12 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, फार्मासिस्ट, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, सहायक ग्रेड-3, वार्ड बॉय एवं आया सहित विभिन्न आवश्यक पद शामिल हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों के प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का आधारभूत ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध हो सकेगा।

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

स्थानीय ग्रामीणों के लिए यह स्वीकृति केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही स्वास्थ्य सुविधा की मांग के पूरा होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से प्राथमिक उपचार की सुविधा गांवों के निकट उपलब्ध होगी, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी।

मांग थी पुरानी, सपना था महान

स्वास्थ्य केन्द्र की मिली सौगात, बढ़ा अंचल का मान। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल ने वित्त मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री ओपी चौधरी से मिलकर गुलदस्ता भेंट किया है और जनहित एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके सतत प्रयासों को नमन करते हुए क्षेत्र की जनता जनार्दन की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है। श्री पटेल ने बताया कि सडक़ों का निर्माण,जलाशयों का जीर्णोद्धार,100 बिस्तर अस्पताल,अपेक्स बैंक, तहसील कार्यालय,रजिस्ट्री कार्यालय,नर्सिंग कॉलेज जैसे जनकल्याण के अनेकों विकास कार्य को अमलीजामा पहना रहे हैं जिससे एक के बाद एक हम क्षेत्रवासियों के सपने साकार हो रहे हैं। निश्चित ही इन स्वास्थ्य केंद्रों के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। जो ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा क्षेत्र के समग्र विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की आधारशिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

You Might Also Like

प्रेम शिला नायक बनी चार विधानसभा प्रभारी

आज अल्पसंख्यक मोर्चा का सौग़ात-ए-मोदी कार्यक्रम

एनएसएस के सेवार्थी ने निकाली स्वच्छता रैली

डॉ डहरीया के टीम ने क्षतिग्रस्त जैतखंभ का किया अवलोकन

आज हो जायेगा एसआईआर का शतप्रतिशत लक्ष्य पुरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का भविष्य हैं छात्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
Next Article संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा का भव्य अंबेडकर चौक में स्वागत

खबरें और भी है....

नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : ओपी
सेवा सुरक्षा और टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति को लेकर लामबंद हुए शिक्षक
एफडी का झांसा देकर बैंक मैनेजर से 5 लाख की ठगी
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं : अरूण साव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : ओपी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?