रायगढ़। नवप्रभा सेवा समिति कोरबा छत्तीसगढ़ की अध्यक्षा कविता सोनी, उपाध्यक्ष रीना साहू, राकेश सोनी, आकांक्षा गुप्ता, मोनिका गुप्ता, जयेश सोनी,दीपक साहू की अभिनव पहल से विगत 23 अगस्त रविवार को होटल गणेश इन कोरबा में किया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष कविता सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत रक्षासूत्र बांध कर किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन, अति विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पवन अग्रवाल,राजकुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, रिता क्षेत्रपाल, प्रणव पूनम दास, गौरव मोदी, डॉ सरफरोश खान, मनोज सिंह, प्रफुल तिवारी , लक्ष्मण श्रीवास्तव उपस्थित रहे।वहीं अतिथियों ने कहा आते हुए राखी के त्योहार और जाते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर का मेल बहुत ही सुंदर दिव्यांगों की प्रस्तुति आश्चर्यजनक और आयोजक के सुन्दर सोच को बताती है।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ ज्योति बाला और मंदीप भाटिया उपस्थित रहीं जिन्होंने फैशन शो में पहले स्थान में अनोखी पल, दूसरे में सुप्रिया, तीसरे में नक्शा कोसले द्य डांस में पहले मे सुफल जैन, दूसरे में रोशनी सराफ, तीसरे में भवानी, सिंगिंग में पहले स्थान में अंजलि यादव, दूसरे में रोशन कथकार, तीसरे में दर्शना द्य भाषण में पहले पर छाया डडसेना,दूसरे में अनुराधा राठौर, तीसरे में कमला सोनी द्य कविता में पहले स्थान पर टियर कश्यप, दूसरे में अमृता खुनटे,तीसरे में पूर्वी साहू रहीं। वहीं प्रतिभागियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस और माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य तिथि में भारतीय परिधान के साथ देश भागती मातृ भावना देखने को मिली। 48 प्रतिभागियों ने कोरबा, जांजगीर, चम्पा, बिलासपुर से भाग लिया।
उन्होंने बताया कि प्रायोजक जय मां काली मार्बल कोरबा, ऑटो सेंटर ग्रुप अधिकृत महिंद्रा एंड महिंद्रा डीलर कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, दिशा मोबाइल , राजू सपोर्ट, न्यू कोरबा हॉस्पिटल, सिटी डेंटल केयर एंड इम्पैक्ट सेंटर, अलंकार डायरी द्वारा इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे भारतीय संस्कृति, देशभक्ति और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सके द्यकार्यक्रम में अलग-अलग विधाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कला एवं अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
दिव्यांगों के क्षेत्र में कई सालों से कार्य कर रहे श्रीमती मीनाक्षी रत्नापारखी,श्रीमती भारती सोनी, जानकी यादव, छाया डडसेन और गणेश सराफ का सम्मान किया गया। नवप्रभा सेवा समिति की अध्यक्ष कविता सोनी ने बताया कि उनकी समिति द्वारा विगत 5 सालों से लगातार महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांगजनों के मनोबल को बढाने एवं भारतीय संस्कृति को बढावा देने मंचित कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। वहीं प्रायोजक ऑटो सेंटर ग्रुप अधिकृत महिंद्रा एंड महिंद्रा डीलर पवन अग्रवाल ने बताया लगातार 30 सालों से सामाजिक कार्यक्रम को अपना योगदान देते रहे हैं प्रतिभागियों को अपनी कला एवं अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का अवसर मिले।
आयोजकों ने प्रत्येक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को दिशा मोबाइल की तरफ से पुरस्कार देकर एवं राजू सपोर्ट की तरफ से स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गयाद्य इसके साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट), पुरस्कार एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इस आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल देखा गया आयोजन स्थल पर विभिन्न प्रतिभाओं को एक साथ मंच मिलने से यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस की भावना, भारतीय संस्कृति और युवा प्रतिभा का अनूठा संगम बना।
वहीं रीना साहू ने सभी का धन्यवाद किया जिन्होंने प्रत्यंक्ष एवं अप्रत्यक्ष जुडक़र कार्यकर्म में अपना सहयोग दिया और साथ ही अपने भीतर नृत्य, गायन, अभिनयात्मक प्रस्तुति, वक्तृत्व, कविता या भारतीय परिधान के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का हुनर का मंच दिया। स्वतंत्रता दिवस की भावना के साथ आयोजित यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने और सम्मान हासिल करने का अवसर प्रदान लगातार देशभक्ति के रंग में रंगे इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनें और अपनी प्रतिभा से कोरबा के मंच को गौरवान्वित किया। और अध्यक्ष श्रीमती कविता सोनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति हृदय से आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया।
सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का शानदार आयोजन, नवप्रभा सेवा समिति की अभिनव पहल



