NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चों की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चों की मौत
रायपुर

स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चों की मौत

एनीकट से गिरा युवक, बिजली गिरने से दंपती की गई जान

lochan Gupta
Last updated: August 24, 2026 12:00 am
By lochan Gupta August 24, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। रविवार दोपहर से तेज बारिश हुई। वहीं बिलासपुर जिले में स्कूल से घर लौट रहे 3 बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव की बह गए। तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। ग्राम समडील निवासी आशुतोष जायसवाल और विजय जायसवाल ने अपनी बेटी रिद्धी (8) और सिद्धी (8) का दाखिला गांव से 2 किलोमीटर दूर नयापारा स्थित डीपी विप्र स्कूल में कराया था। शनिवार को दोनों बहनें स्कूल गई थीं। शाम 4 बजे छुट्टी होने पर उन्हें लेने के लिए आशुतोष का बड़ा बेटा अनमोल जायसवाल (7) साइकिल से स्कूल गया था। स्कूल से लौटते समय बच्चे पुल की जगह घोंघा नदी के रास्ते से घर लौट रहे थे। नदी के बीच पहुंचने पर अनमोल तेज बहाव में साइकिल संभाल नहीं पाया। इसके बाद साइकिल पर बैठी रिद्धी और सिद्धी समेत तीनों बच्चे पानी में बह गए।
वहीं बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक युवक कन्हर नदी में एनीकट पार करते समय तेज बहाव में बह गया। यह घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जब एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। युवक झारखंड के गोदरमाना से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। युवक की तलाश की जा रही है। इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कटरा ढपनीपानी गांव में बिजली गिरने से एक बैगा दंपती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगल सिंह पत्नी बिरस्पतिया बाई के साथ घर पर थे। तेज गडग़ड़ाहट और मूसलाधार बारिश के दौरान उनके मकान पर बिजली गिरी। पति-पत्नी आंगन में ही बेहोश हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरवाही पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में लगातार तेज बारिश के कारण कई नाले उफान पर आ गए। बस्ती-बगरा मुख्य मार्ग पर स्थित कलेवा नाला में तेज बहाव के कारण पुल पर पानी भर गया। इससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कई लोगों को जान जोखिम में डालकर पुल पार करते देखा गया, जबकि अनेक यात्री घंटों फंसे रहे। कोटमी खुर्द-उमरखोही कच्चा मार्ग भी जलमग्न होने से ग्रामीणों को परेशानी हुई। हालांकि, बारिश कम होने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया। छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे में उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है। इसके असर से आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। शनिवार को रायपुर में सुबह से रुक-रुककर तेज हुई, तेज बारिश से सुंदरनगर इलाके में महादेवघाट रोड पर जलभराव हो गया है।

You Might Also Like

बीएड छात्रों के लिये अगले सत्र से शुरू होगी चार नए कोर्स की पढ़ाई

बल्दाकछार में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित अमल

चेक बाउंस होने पर आरोपी को 6 महीने की सजा

शराब कारोबारी अनवर के बेटे शोएब पर एफआईआर

सीएम साय ने चावल निर्यातकों को दी बड़ी सौगात, मंडी शुल्क में एक साल बढ़ाई गई छूट की अवधि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढऩे में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम साय
Next Article मंत्री केदार कश्यप के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, 6 घायल

खबरें और भी है....

तस्वीरों ने ताजा कीं सीएम साय की पुरानी यादें, मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला नि:शुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण
सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा आत्मनिर्भरता पर जोनल सेमिनार का आयोजन
पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन
कांवड़ी बने सीएम साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तस्वीरों ने ताजा कीं सीएम साय की पुरानी यादें, मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?