रायगढ़. ‘बने खाबो, बने रहिबो’ अभियान के तहत शनिवार को खरसिया में जांच अभियान चला। इस दौरान कई होटल व मिठाई दुकानों की जांच की गई, जहां कई जगहों से मिठाई का सैंपल लिया तो कुछ जगहों में गंदगी पाए जाने पर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
उल्लेखनीय है कि फुड एवं सेफ्टी विभाग की टीम शनिवार को खरसिया पहुंची थी, जहां बने खाबो बने रहिबो अभियान के तहत यहां राजस्थान होटल से गोंद लड्डू, नारियल बर्फी व पेडा के नमूने लिया गया, वहीं चुहडमल पोटुमल प्रतिष्ठान में जांच के दौरान एक्सपायरी खाद्य पदार्थ पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही नष्ट गया। इसके बाद सत्यम ढाबा, उत्तम ढाबा और स्वादिष्ट ढाबा का भी निरीक्षण किया गया। इन ढाबों के संचालकों को साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रायगढ़ शहर में भी जांच की गई। जहां पंडित होटल से शाही पनीर व कुक्ड राइस का नमूना लिया गया। वहीं निर्माण स्थल पर जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की लेबलिंग एवं साफ-सफाई में कमी पाई गई। इस पर संज्ञान लेते हुए विभागीय टीम द्वारा संचालक को नोटिस जारी किया गया और पापड़ी का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। वहीं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दुकान संचालकों को कहा है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे में अगर कोई प्रतिष्ठान लापरवाही करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगी।
जांच टीम में ये रहे शामिल
शनिवार को जांच टीम में विशेष रूप से अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नेमीचंद पटेल, सरिता पटेल तथा नमूना सहायक सुमन अग्रवाल की मौजूदगी रही।
खरसिया के प्रतिष्ठानों में फुड एण्ड सेफ्टी विभाग की दबिश
राजस्थान होटल व चुहडमल पोटूमल से गोंद लड्डू, नारयिरल बर्फी व पेड़ा का लिया नमूना



