सारंगढ़। नगर में तेज गति से वाहन चलाने, यातायात नियम की अनदेखी करने से दुर्घटना बढ़ती जा रही है। नागरिकों का कहना है कि कई वाहन चालक बिना गति सीमा का ध्यान रखे तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। कई बार अचानक ओवरटेक करने और गलत दिशा से वाहन चलाने के कारण भी स्थिति गंभीर हो जाती है।ष्टष्ट टीवी फूटेज मे स्पष्ट देखा जा सकता है कि – शाम 5 बजे के आसपास रायगढ़ रोड एक्सिस बैंक के पास खेत में मजदूरी कर घर पैदल लौट रहे 8 से 10 महिलाओ पर अनियंत्रित चार पहिया वाहन चालक सीजी-13एवाई-5386 नेताम जी निवासी कपरतूँगा द्वारा टक्कर मारा गया है। महिलाएं सारंगढ़ के वार्ड 11 एवं 12 के निवासी है,गरीब आदिवासी परिवार के सदस्य है। उक्त महिलाओ मे से 4 महिलायें गाड़ी के चपेट व टक्कर से बुरी तरह घायल हुई पीडि़त महिलाओ का उपचार सारंगढ़ जिलाअस्पताल मे जारी है 1 महिला की हालत गंभीर व चिंताजनक होने से रायगढ़ मेडिकल कालेज रिफर किया गया। थाना प्रभारी ने वाहन चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने मामले में चालान भी काटा गया है।
इस मामले मे हस्तक्षेप करते हुए आदिवासी जिलाध्यक्ष रामनाथ सिदार, नगर पालिका से अध्यक्ष प्रतिनिधि व समाजसेवी अजय बंजारे, वार्ड के पार्षदो की मौजूदगी मे आरोपी वाहन चालक एवं उसके परिजनों बड़े भाई, से बात करने पर यह स्पष्ट आश्वासन व भरोसा दिया गया था की घायल लोगो का इलाज हम (आरोपी वाहन चालक एवं उसके परिजनों, बड़े भाई ) कराएंगे आप लोग निश्चिंत रहे। लेकिन अब मामला मे नया मोड़ आया है बताया जा रहा है (आरोपी वाहन चालक एवं उसके परिजनों, बड़े भाई ) पीडि़त लोगो का इलाज कराने का भरोसा देकर मुकर गये है। कोर्ट मे मामला निपटाने का बात कर रहे है। इलाज कराने का भरोसा देकर बाद में मुकर जाना न केवल मानवता के खिलाफ है, बल्कि पीडि़त साथ किए गए विश्वासघात को भी दर्शाता है। रामनाथ सिदार जिलाध्यक्ष आदिवासी समाज सारंगढ़, पीडि़त परिवार को न्याय दिलाना हमारा प्रथम प्राथमिकता है यदि न्याय के लिये आंदोलन करना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे – अजय बंजारे अध्यक्ष नपा प्रतिनिधि व समाज सेवी देखना है आगे क्या कार्यवाही होती है।
एक्सिस बैंक के सामने हुई दुर्घटना से चार लोग बुरी तरह घायल



