NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अंतर्राज्यीय रेलवे टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > अंतर्राज्यीय रेलवे टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़
बिलासपुर

अंतर्राज्यीय रेलवे टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़

टिकट दलाली नेटवर्क का आपीएफ बिलासपुर ने किया खुलासा

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 12:36 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री सौरव कुमार के नेतृत्व में रेलवे आरक्षित टिकटों की अनधिकृत खरीद-बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ ने एक अंतर्राज्यीय टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरपीएफ निरीक्षक अंबिकापुर सुनीता मिंज की जांच में बैकुंठपुर के सिटी आरआरएस से बनारस/भदोही (उत्तर प्रदेश) तक फैले टिकट दलाली नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सिटी पीआरएस जिसका संचालन जिला प्रशासन से जुड़े संविदा कर्मचारी द्वारा टिकट तैयार कर बनारस भेजने, वहां दलाल द्वारा ग्राहकों को अधिक कीमत पर टिकट उपलब्ध कराने तथा बस चालक के माध्यम से टिकट पहुंचाने की जानकारी सामने आई।
जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल से व्हाटसएप चैट के माध्यम से 60 रेलवे आरक्षित टिकटों से संबंधित सामग्री बरामद हुई, जिनकी कुल टिकट कीमत लगभग रू. 3.68 लाख है। इनमें 14 टिकटों पर पीएनआर एवं अन्य विवरण हस्तलिखित पाए गए। गिरोह द्वारा टिकटों पर अवैध रूप से कमीशन एवं अतिरिक्त राशि अर्जित की जा रही थी। टिकटों को बैकुंठपुर से बनारस पहुंचाने के लिए बस सेवा का उपयोग किया जाता था। मामले में रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत तीन आरोपियों अविनाश कुमार (35), कोरिया; संजय विश्वकर्मा (48), भदोही, उत्तर प्रदेश तथा रवि शंकर (38), सूरजपुर को गिरफ्तार कर प्रकरण में संबद्ध किया गया है। अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आरपीएफ की कार्रवाई से टिकट तैयार करने से लेकर एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने और ग्राहकों को बेचने तक की पूरी अवैध श्रृंखला का खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई रेलवे की टिकट दलाली एवं कालाबाजारी के विरुद्ध ‘जेरो टेलरेंस’ नीति को दर्शाती है। साथ ही यात्रियों को निष्पक्ष एवं सुगम आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट 10 मई से बंद

एसईसीएल में ‘वात्सल्य’ शिशु सदन का किया गया उद्घाटन

पटना-चर्लपल्ली के मध्य 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन

69वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह का हुआ आयोजन

50 प्रतिशत से ज्यादा का रिजर्वेशन देंगे- राहुल गांधी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम बना रोटरी क्लब का स्वतंत्रता दिवस
Next Article लोन सेटेलमेंट कराने गए कर्जदार के दोस्त की पिटाई

खबरें और भी है....

बारिश के बीच खेतों में पहुंचा कृषि अमला, जवाफुल धान की जैविक खेती और सन बीज उत्पादन पर जोर
संभावित बाढ़ आपदा से निपटने टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित
नशे के खिलाफ युवाओं ने लिया संकल्प, महाविद्यालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ
शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश के बीच खेतों में पहुंचा कृषि अमला, जवाफुल धान की जैविक खेती और सन बीज उत्पादन पर जोर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?