NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिंदल पॉवर में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राश्ट्रभक्ति का लिया गया संकल्प
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिंदल पॉवर में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राश्ट्रभक्ति का लिया गया संकल्प
रायगढ़

जिंदल पॉवर में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राश्ट्रभक्ति का लिया गया संकल्प

चेयरमैन सर का संदेष पढ़ा गया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, डॉग षो भी किया गया

lochan Gupta
Last updated: August 16, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta August 16, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। भारत की आजादी का जष्न जिंदल पॉवर द्वारा उल्लास के साथ मनाया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर एडमिन बिल्डिंग, गारे पेलमा 4/1 और सीएचपी लिबरा में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही राश्ट्रभक्ति का संकल्प लिया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन एडमिन बिल्डिंग में किया गया जहां एमडी प्रदीप्ता कुमार मिश्रा ने राश्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। सभी स्थानों पर राश्ट्रगान गाया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमडी प्रदीप्ता कुमार मिश्रा ने सबसे पहले जिंदल पॉवर ग्रुप के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल का संदेष वाचन करते हुए कहा कि यह दिन हमारे लिए न केवल देष की आजादी का जष्न मनाने का अवसर है, बल्कि यह गर्व करने का भी दिन है कि हम एक ऐसे संस्थान का हिस्सा है तो राश्ट्र निर्माण और राश्ट्रप्रेम की भावना को नई दिषा दे रहा है। हमारी कंपनी की असली ताकत हमारे चेयरमेन श्री नवीन जिंदल जी का दूरदर्षी नेतृत्व और राश्ट्रीय एकता का सर्वोच्च प्रतीक हमारा तिरंगा है। हम अपने घरों व कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराते हैं उसके पीछे नवीन जिंदल सर का वेा ऐतिहासिक संघर्श याद रखना चाहिए। उन्होंने मात्र 22 साल की उम्र में सपना देखा कि देष का हर नागरिक पूरे मान सम्मान के साथ अपने राश्ट्र ध्वज को फहरा सके। करीब एक दषक लंबे संघर्श के बाद 23 जनवरी 2004 को सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला सुनाया और हर भारतीय को तिरंगा फहराने का मौलिक अधिकार मिला। आज देष के 140 करोड़ नागरिक अगर सीना तान चैड़ा करके तिरंगा फहरा पाते हैं तो उसमें श्री नवीन जिंदल का ऐतिहासिक योगदान है। हमारे संस्थापक चेयरमैन बाबूजी ओपी जिंदल ने हमें सिखाया था कि कर्म ही पूजा है और देष सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उसी राह पर चलते हुए जिंदल पॉवर नए कीर्तिमान रच रहा है। हम केवल बिजली नहीं बना रहे , बल्कि एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नींव रख रहे हैं। श्री नवीन जिंदल सर का हमेषा से मानना रहा है कि हमारी सबसे बड़ी पूंजी हमारी मषीनें नहीं, बल्कि दिन रात निश्ठा से काम करने वाले हमारे कर्मचारी और उनका परिवार है। आपकी कड़ी मेहनत और श्री नवीन जिंदल सर के विजन का ही परिणाम है कि आज जिंदल पॉवर लिमिटेड सफलता के नए षिखर को छू रहा है। एमडी श्री प्रदीप्ता कुमार मिश्रा ने जिंदल पॉवर की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि हम केवल प्रदर्षन बरकरार नहीं रख रहे हैं बल्कि दक्षता, विष्वसनीयता और उत्पदन क्षमता में निरंतर सुधार कर रहे हैं। यही हमारी सफलता की सबसे बड़ी षक्ति है। उन्होंने बताया कि जिप्ट ऊर्जा के क्ष़ेत्र में प्रतिश्ठित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित हो चुका है। इस संस्थान को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि सीएसआर के क्षेत्र में किए जा रहे काम पांच राज्यों के 122 गांवों तक पहुंच रहे हैं और लगभग 1 लाख 50 हजार से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। ओपी जिंदल स्कूल, जिंदल चिल्ड्रन होम, महिला सषक्तिकरण, स्वास्थ्य और खेल विकास की पहलें समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। उन्होंने दो संकल्प भी दोहराए कि सुरक्षा सदैव व राश्ट्रसर्वोपरि और हम जो भी करें उसमें उत्कृश्टता हमारा लक्ष्य है। इस भावना के साथ ही काम करें। इस अवसर पर ईडी श्री जी वेंकटरेड्डी, प्रेसीडेंट एंड सीईओ माइंस श्री ओमप्रकाष, ईवीपी श्री संदीप सांगवान, सीएचआरओ श्री अजय कुमार, वीपी श्री गोविंद कुमार, वीपी श्री विजय जैन, श्री एसके पाल, वीपी श्री राजेष दुबे, वीपी लैंड श्री संजय श्रीवास्तव सहित प्लांट और माइंस के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

गारेपेलमा 4/1 में किया गया ध्वजारोहण

जिंदल पॉवर के गारेपेलमा 4/1 में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीपी श्री विजय जैन ने राश्ट्रध्वज फहरा कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राश्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जैन ने देष को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर षहीदों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देष को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने संस्थान में काम कर रहे लोगों के लिए कहा कि अथक परिश्रम से संस्थान को सिंचा है और सफलता के परचम लहरा रहे हैं।

 

सीएचपी में भी किया गया ध्वजारोहरण

सीएचपी में आयोजित कार्यक्रम में प्रेसिडेंट एंड सीईओ माइंस श्री ओमप्रकाष सर ने ध्वजारोहरण किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान ने हमें स्वतंत्र भारत दिया है। यह दिन केवल अतीत को याद करने का नहीं बल्कि भविश्य के भारत के निर्माण में अपने योगदान का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्श 2025- 26 में जिंदल पॉवर लिमिटेड के माइनिंग बिजनेस के इतिहास का अब तक का सर्वश्रेश्ठ वर्श रहा है। हमारी दोनों खदानों गारेपेलमा 4/1 एवं गारेपेलमा 4/2-3 ने मिल कर 14.65 मिलियन टन का अब तक का सर्वाधिक कोयला उत्पादन किया। उन्होंने बताया कि गारेपेलमा 4/1 को लगातार तीसरी बार 5 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है।

You Might Also Like

मधुबनपारा चोरी के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

सरकारी योजनाओं की राशि में गड़बड़ी, सचिव पर महिलाओं ने लगाए आरोप

जानें अपना बूथ : रायगढ़ जिला प्रशासन की विशेष पहल

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए मेगा पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन 6 अगस्त को

विधायक उमेश के प्रयासों से आड़पथरा डैम से सिंचाई के लिए नहर में छोड़ा गया पानी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बाढ़ अलर्ट जारी खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट
Next Article तिरंगे की शान, राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर जिंदल स्टील ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

खबरें और भी है....

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण तापमान में आई गिरावट
रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जंगल, हाथी और ग्रामीणों की सुरक्षा में जुटे वनकर्मी
इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
आन-बान-शान से निगम कार्यालय में महापौर श्री चौहान ने किया ध्वजारोहण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण तापमान में आई गिरावट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?