NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा
रायगढ़

खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा

हरेली तिहार के पावन अवसर पर देशभक्ति और अन्नदाता का अनोखा संगम

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के किसानों का सबसे बड़ा त्योहार हरेली आज देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रायगढ़ के तत्वावधान में पुसौर में भव्य ट्रैक्टर रैली के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेतों के अन्नदाताओं ने अपने ट्रैक्टरों को तिरंगे से सजाकर यह संदेश दिया कि देश की रक्षा भी करेंगे और देश का पेट भी भरेंगे। यह आयोजन प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर,जिला प्रभारी प्रशांत ठाकुर ,जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान और किसान मोर्चा जिला प्रभारी सर्वानंद मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ।जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष ललित यादव जी ने कहा यह आयोजन उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुआ। आज इस आयोजन को लेकर सुबह से ही पुसौर की गलिया तिरंगे से सजाई गई थी। सैकड़ों किसान बंधु अपने-अपने ट्रैक्टरों को भगवा और तिरंगे की पताकाओं से सजाकर पुसौर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों के साथ निकली रैली ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के माहौल में डुबो दिया। कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री रत्थू लाल गुप्ता और जिला सहप्रभारी परिमल चंद्रा की विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान नेताओं ने समवेत स्वर में कहा किसान ही देश की रीढ़ है। रैली को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ललित यादव ने कहा, हरेली का दिन हमारे लिए पूजा का दिन है। आज हमने हल के साथ तिरंगा भी उठाया है। ये बताने के लिए कि किसान सिर्फ अन्न नहीं उगाता, वो देशभक्ति की फसल भी उगाता है। प्रदेश मंत्री रत्थू लाल गुप्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान हित में जो योजनाएं ला रही हैं, उन्हें गांव-गांव तक पहुंचाना ही किसान मोर्चा का संकल्प है।

 

इनकी रही उपस्थिति

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जिला महामंत्री दीपक गुप्ता , राजीव बेहरा, पुसौर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, विजय गुप्ता, डिग्री लाल , त्रिनाथ गुप्ता , ईश्वर गुप्ता, उपाध्यक्ष सफेद गुप्ता, राजकुमार छत्तर, गौरांग साव, घनश्याम पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी श्री दीपक दिनकर, कुलकित चंद्रा, श्री अभिमन्यु साहू, गौरांग गुप्ता, देव चौधरी, बंसी पटेल , विक्रम पटेल सहित किसान मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे। इसमें ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरंजन साव सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु भी शामिल हुए।हरेली के दिन निकली इस तिरंगा यात्रा ने साबित कर दिया कि किसान सिर्फ खेत का ही नहीं, देश का भी प्रहरी है। ट्रैक्टर की आवाज और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष ने पूरे पुसौर को एक कर दिया।

You Might Also Like

मदर्स डे के पहले पुलिस ने महिला को दिया तोहफा

करंट की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौत

दर्दे-दिल, दर्दे जिगर दिल में जगाया आपने…..

मुख्य मार्ग पर बेतरतीब खड़ी वाहनों पर यातायात पुलिस की चालानी कार्रवाई

सावित्री देवी जिंदल की जीत पर जेएसपी रायगढ़ में मना जश्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केलो विहार में हुआ यादगार हरेली महोत्सव, गेडी दौड़ प्रतियोगिता का शानदार आयोजन
Next Article बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान और वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास

खबरें और भी है....

शराब-दुकान के गार्डों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन
18 किसानों के फसल को हाथियों ने रौंदा, 3 कच्चे मकान भी ढहाए
4 वर्षों से लापता दुष्कर्म पीडि़ता को घरघोड़ा पुलिस ने खोज निकाला
आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास
तारापुर स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शराब-दुकान के गार्डों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?