NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 18 किसानों के फसल को हाथियों ने रौंदा, 3 कच्चे मकान भी ढहाए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 18 किसानों के फसल को हाथियों ने रौंदा, 3 कच्चे मकान भी ढहाए
रायगढ़

18 किसानों के फसल को हाथियों ने रौंदा, 3 कच्चे मकान भी ढहाए

lochan Gupta
Last updated: August 13, 2026 12:18 am
By lochan Gupta August 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में मंगलवार रात हाथियों के दल ने अलग-अलग वन क्षेत्रों में 18 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा तीन कच्चे मकानों को भी तोड़ दिया। घटना के बाद वन विभाग नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात धरमजयगढ़ रेंज के मेढऱमार में दो हाथी खेत में पहुंच गए। हाथियों ने किसान धीरेन्द्र मंडल की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं, पोटिया बीट के गेरसा गांव में भी हाथी पहुंचा और अमीचंद के कच्चे मकान की दीवार तोड़ दी। घर में रखी चावल की बोरियों को भी नुकसान पहुंचाया। धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के रूंआफुल बीट में 16 हाथियों का दल घूम रहा है। बताती गांव में हाथियों ने गणेश, मुनी और एक अन्य किसान के खेत में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं, बोरो रेंज के चाल्हा में पतरस केरकेट्टा की धान की फसल भी बर्बाद कर दी। कापू रेंज के अलोला बीट में 12 और पुटुकछार बीट में 17 हाथियों का झुंड मौजूद है। मंगलवार रात अलोला बीट के तालगांव में हाथियों ने तिहारू, घूर सिंह, समिति, लल्लू, बालेश्वर, फूलसिंह और सुलेशन की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसी तरह पुटुकछार में अजित, संतोष, होरासाय, शोभानाथ, बृजमोहन और कमिल की धान की फसल बर्बाद कर दी। हाथियों ने संतोष के कच्चे मकान को भी नुकसान पहुंचाया।
रातभर इलाके में डटे रहे गजराज
जंगल से निकलकर हाथियों का दल खेतों और बस्ती तक पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके साथ ही ग्रामीण हाथियों को भगाने के लिए शोर करने लगे, लेकिन हाथियों का दल देर रात तक इलाके में ही मौजूद रहा। हाथियों के जाने के बाद बुधवार को वन विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है।
जिले में 170 हाथियों की मौजूदगी
धरमजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल में कुल 170 हाथी मौजूद हैं। इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 103 हाथी हैं। इनमें 31 नर, 45 मादा और 27 शावक हैं। वहीं, रायगढ़ वन मंडल में 67 हाथी हैं। इनमें 18 नर, 38 मादा और 11 शावक शामिल हैं।

You Might Also Like

नशा मुक्ति एवं स्वच्छता अभियान

स्टेशन के सामने से हटाया गया पुराना मस्जिद

ग्रामीणों के पूजा स्थल पर रसूखदार का कब्जा!

हरी सब्जियों के भाव छुने लगे आसमान

ट्रैक्टर की ठोकर से मासूम बच्ची का करुणांत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 4 वर्षों से लापता दुष्कर्म पीडि़ता को घरघोड़ा पुलिस ने खोज निकाला
Next Article शराब-दुकान के गार्डों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन

खबरें और भी है....

शराब घोटाला मामले में इओडब्ल्यू/एसीबी की कार्रवाई, लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन में लिप्त दो वाहन जब्त
नटवर स्कूल से सिंदूर पार्क तक गूंजेगा ‘भारत माता की जय’
70-80 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ाया, वाहन छोडक़र भागे तस्कर
जमीन विवाद : दो परिवारों में हिंसक झड़प
शराब-दुकान के गार्डों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शराब घोटाला मामले में इओडब्ल्यू/एसीबी की कार्रवाई, लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन में लिप्त दो वाहन जब्त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?