NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए 14 अगस्त तक कराएं बीमा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए 14 अगस्त तक कराएं बीमा
रायगढ़

खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए 14 अगस्त तक कराएं बीमा

संभावित मौसमीय जोखिमों को देखते हुए कृषि विभाग की किसानों से अपील

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़,। खरीफ वर्ष 2026 में प्राकृतिक आपदाओं एवं मौसम की अनिश्चितता से फसलों को होने वाले नुकसान से किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जिले में व्यापक रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित है। कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी धान एवं अन्य अधिसूचित फसलों का बीमा अवश्य कराएं। मौसम में संभावित बदलाव एवं अनियमित वर्षा जैसी परिस्थितियों को देखते हुए किसानों के लिए फसल बीमा कराना महत्वपूर्ण है। कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे प्राकृतिक आपदाओं, सूखा, असमान वर्षा सहित मौसम संबंधी जोखिमों से अपनी फसल को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लें।

बैंकों में पहुंचकर बीमा प्रक्रिया की ली जानकारी

फसल बीमा योजना के सुचारू संचालन एवं किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से प्रबंधक श्री आशीष टोप्पो एवं जिला समन्वयक श्री संजीव साहू द्वारा जिले के विभिन्न बैंक शाखाओं का दौरा किया गया। इस दौरान फसल बीमा से संबंधित प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई तथा बैंक अधिकारियों से किसानों के बीमा प्रस्ताव समय पर पोर्टल पर दर्ज करने का आग्रह किया गया।

विफल एवं लंबित बीमा दावा राशि के भुगतान के लिए विशेष अभियान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत विगत वर्षों की विफल अथवा लंबित दावा राशि के भुगतान के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे बीमित किसान जिनकी दावा राशि बैंक खाता बंद होने, नाम में अंतर, निष्क्रिय बैंक खाता अथवा बैंक खाते से आधार लिंक नहीं होने जैसे कारणों से भुगतान नहीं हो सकी है, वे अपने नवीनतम बैंक खाते की जानकारी उपलब्ध कराएं तथा खाते को आधार से सीडिंगध्लिंकिंग कराएं। इससे लंबित दावा राशि प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

बैंक, सीएससी या अधिकृत बीमा प्रतिनिधि से कराएं फसल का बीमा

कृषि विभाग रायगढ़ ने किसानों से अपील की है कि वे 14 अगस्त 2026 तक अपने नजदीकी बैंक शाखा, लोक सेवा केंद्र (सीएससी) अथवा अधिकृत बीमा प्रतिनिधि से संपर्क कर धान एवं अन्य अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा जरूर कराएं। कृषि विभाग ने कहा है कि प्राकृतिक आपदाओं एवं मौसम की अनिश्चितता से होने वाले फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। किसानों से अपील है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपनी फसल का बीमा कराकर योजना का लाभ उठाएं।

You Might Also Like

संजय नगर में तेज आवाज में बज रहे साउंड सिस्टम किया जप्त

बनोरा मासिक नेत्र जांच शिविर में 120 मरीजों की हुई नि:शुल्क जांच

ओपी जिंदल अस्पताल में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का हुआ आयोजन, लोगों ने बड़ी संख्या में उठाया लाभ

जनदर्शन, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर

भटगांव क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सावन के मल्हार, झूले की पींगें और सनातनी प्रथा के रंग में डूबा रायगढ़
Next Article घरघोड़ा में बच्चों के लिए गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 50 से अधिक बच्चों की हुई जांच

खबरें और भी है....

स्कूल टाइम में खरसिया की सडक़ों पर दौड़ रही मौत के दानव
रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल
रूढी परंपरा व रीति रिवाज के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
20 गांवों के 500 से अधिक लोगों की सहभागिता, ‘बिरहोर’ पत्रिका का विमोचन, बिरहोर समुदाय के 12 सदस्य सम्मानित
जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-कलेक्टर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
स्कूल टाइम में खरसिया की सडक़ों पर दौड़ रही मौत के दानव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?