NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गुजरात के टीटीएफ मेले में छाया छग, राष्ट्रीय मंच पर चमकी प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > नई दिल्ली > गुजरात के टीटीएफ मेले में छाया छग, राष्ट्रीय मंच पर चमकी प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर
नई दिल्ली

गुजरात के टीटीएफ मेले में छाया छग, राष्ट्रीय मंच पर चमकी प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर

lochan Gupta
Last updated: August 9, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta August 9, 2026
Share
2 Min Read

गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित तीन दिवसीय ‘ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर’ में छत्तीसगढ़ के पर्यटन और समृद्ध विरासत का डंका बजा। 6 से 8 अगस्त तक चले इस राष्ट्रीय पर्यटन मेले में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई, जहां 100 वर्ग मीटर के विशाल और आकर्षक पवेलियन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को देश-दुनिया के सामने नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। गांधीनगर के मेले में सजा छत्तीसगढ़ पवेलियन इसी विजन की एक जीवंत झलक बना, जहां राज्य के झरनों, जंगलों, लोक परंपराओं और एडवेंचर टूरिज्म की शानदार झलकियां प्रदर्शित की गईं। इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ राज्य के 26 पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों और होटल व्यवसायियों ने भी हिस्सा लिया। इस सीधे संवाद का फायदा यह हुआ कि देश-विदेश से आए टूर ऑपरेटरों और व्यवसायियों को राज्य के पर्यटन स्थलों, अत्याधुनिक सुविधाओं और बजट-फ्रेंडली टूर पैकेजों की सीधी जानकारी मिली। छत्तीसगढ़ की आकर्षक प्रस्तुति और व्यापक प्रचार-प्रसार का असर यह हुआ कि बड़ी संख्या में नए टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंट्स ने छत्तीसगढ़ से जुडऩे की इच्छा जताई। कई व्यावसायिक प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ खुद को पंजीकृत कराने में गहरी रुचि दिखाई। इससे आने वाले समय में देश के कोने-कोने से छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटकों के लिए नए यात्रा विकल्प और टूर पैकेज उपलब्ध होंगे। यह सहभागिता राज्य के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान देने और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित होगी।

You Might Also Like

अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार

अंबेडकर जी के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर रेल मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली!

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 10 साल बाद रायपुर आएंगे दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु
Next Article तिरंगा यात्रा आज : इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक यातायात रहेगा प्रभावित

खबरें और भी है....

रायपुर में सीएम साय तो रायगढ़ में वित्तमंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण
असम के बाढ़ प्रभावितों को छग सरकार देगी 5 करोड़
एसकेए कंपनी के खिलाफ श्रमिकों ने खोला मोर्चा
जीजा के हत्यारे साले को आजीवन कारावास, अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा सुनाया फैसला
हाथी के हमले से वृद्ध ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के ग्राम जमाबिरा की घटना, जांच में जुटा वन विभाग की टीम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायपुर में सीएम साय तो रायगढ़ में वित्तमंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?