NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लॉयड माइंस से स्थानीय युवाओं को मिला सहारा, रोजगार के साथ विकास को मिली रही रफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > लॉयड माइंस से स्थानीय युवाओं को मिला सहारा, रोजगार के साथ विकास को मिली रही रफ्तार
छत्तीसगढ़

लॉयड माइंस से स्थानीय युवाओं को मिला सहारा, रोजगार के साथ विकास को मिली रही रफ्तार

बेरोजगारी घटाने की दिशा में बढ़ते कदम, परलकोट में खुल रहे रोजगार के नए द्वार, लॉयड माइंस के विस्तार से परलकोट में रोजगार की नई संभावनाएं

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2026 12:57 am
By lochan Gupta August 8, 2026
Share
3 Min Read

पखांजूर। परलकोट क्षेत्र में सुरजागढ़ लॉयड माइंस कंपनी प्रबंधन ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। खदान संचालन शुरू होने के बाद से क्षेत्र के अनेक बेरोजगार युवाओं को कंपनी के विभिन्न विभागों में रोजगार मिला है, जिससे कई परिवारों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
हाल ही में कापसी क्षेत्र यातायात के अधिक प्रभाव के कारण आठ स्थानीय युवाओं को कंपनी ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से सुरक्षित रखने के लिए ट्रैफिक एवं सडक़ सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यों के लिए नियुक्त किया है। इससे पहले भी पखांजूर सहित परलकोट क्षेत्र के कई युवाओं को कंपनी में रोजगार मिल चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी द्वारा स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने से बेरोजगारी कम होने के साथ-साथ युवाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ा है। रोजगार के बढ़ते अवसरों का असर अब स्थानीय बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। बांदे, पखांजूर, कापसी और बडग़ांव के बाजारों में पहले की तुलना में अधिक चहल-पहल देखने को मिल रही है। व्यापारियों के अनुसार लोगों की आय बढऩे से खरीदारी में भी वृद्धि हुई है, जिसका लाभ छोटे दुकानदारों और स्थानीय व्यवसायों को मिल रहा है।
कंपनी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में भी कार्य कर रही है। हाल ही में लॉयड माइंस ने उस सडक़ का भी मरम्मत कार्य कराया, जहां कंपनी के भारी वाहन संचालित नहीं होते हैं। सडक़ की मरम्मत होने से ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं, किसानों तथा प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।
वहीं, क्षेत्र के विकास को लेकर एक और बड़ी संभावना की चर्चा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कापसी क्षेत्र में आगामी एक वर्ष के भीतर एक बड़े पावर प्लांट की स्थापना की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं हुई है। यदि यह परियोजना शुरू होती है, तो परलकोट क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकते हैं। साथ ही परिवहन, व्यापार, होटल, निर्माण और अन्य सेवा क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां बढऩे की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलती रही, तो परलकोट क्षेत्र आने वाले वर्षों में रोजगार और औद्योगिक विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।

You Might Also Like

बीजापुर में 33 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार

प्रदेश में गर्मी से अब तक 16 मौतें

सुशासन शिविर में उमड़ा जनसैलाब, पानी की समस्या पर सांसद का फूटा गुस्सा

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मारे गए 2 नक्सली

छत्तीसगढ़ को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे : विष्णु देव साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article परमात्मा सर्वस्व एवं सब में विराजमान है : प्रभाकर कृष्ण
Next Article घर में गांजा रखकर बिक्री कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 4.300 किलो गांजा और नकदी जब्त

खबरें और भी है....

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील
खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल
सीटों में वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल
जिले के हर क्षेत्र में तैयार हो रही सुविधाओं की मजबूत नींव- वित्त मंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?