NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ रीजन के चार लीनेश क्लबों की संयुक्त आधिकारिक यात्रा का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ रीजन के चार लीनेश क्लबों की संयुक्त आधिकारिक यात्रा का आयोजन
रायगढ़

रायगढ़ रीजन के चार लीनेश क्लबों की संयुक्त आधिकारिक यात्रा का आयोजन

सेवा कार्यों, सावन उत्सव एवं फ्रेंडशिप डे ने बनाया कार्यक्रम को यादगार

lochan Gupta
Last updated: August 6, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta August 6, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। क्लब ट्यूनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत विगत 2 अगस्त को लीनेस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा, लीनेस क्लब रायगढ़ सेवांजलि, लीनेस क्लब रायगढ़ प्रगति एवं लीनेस क्लब रायगढ़ ग्रेटर द्वारा संयुक्त रूप से चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल, रीजन ऑफिसर ली अनुषा कातोरे एवं एरिया ऑफिसर ली बसंती सरकार की संयुक्त आधिकारिक यात्रा गरिमामय में एवं उत्साह पूर्ण वातावरण में हुई।कार्यक्रम में निर्वितमान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीअनीता कपूर, जिला प्रशासनिक सचिव ली विभा भूटानी एवं जिला सेवा सचिव ली सीमा यादव विशेष रूप से उपस्थित रही। अतिथियों का प्रारंभ पारंपरिक रीति रिवाज़ से चुनरी उड़ाकर शंखनाद तिलक  फ्रेंडशिप बैंड एवं श्रृंगार पोटली भेटकर आत्मीय स्वागत किया गया।

दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमा में वातावरण  दीप प्रज्वलन कर गणेश वंदना कुमारी पिंकी अग्रवाल के नृत्य के साथ किया गया। सभी क्लबों की अध्यक्ष लीनेस अंजू बंसल, ली पूनम सिंह ली प्रतिभा सिंग एवं पुष्पा महमिया ने अपने-अपने क्लबों द्वारा आगामी छह माह में आयोजित की जाने वाली सेवा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष प्रस्तुत की।

प्रतिवेदन का वाचन

इसके पश्चात सचिवीय प्रतिवेदन ली रजनी मिश्रा, ली रीता श्रीवास्तव, ली बबीता शर्मा एवं ली कल्पना हालदार द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि कोषाध्यक्षीय प्रतिवेदन ली विनया कारमोरे, लीनेस निशात अली, ली अरुणा शर्मा एवं ली निधि शर्मा ने प्रस्तुत किया। वहीं रीजन ऑफिसर ली अनुषा कातोरे एवं एरिया ऑफिसर ली बसंती सरकार ने भी अपने-अपने क्षेत्र की प्रगति एवं गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बच्चों को दिया गया उपहार

वहीं इस अवसर पर रीजन नीलम के सेवांजली क्लब रायगढ़ द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सीड बॉल बनाकर उनका वितरण किया गया तथा चेयरपर्सन ने  परिपत्रों का विमोचन चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल के करकमलों से कराया। ली क्लब दिव्य ऊर्जा ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रश्मि अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में  सभी क्लबों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आगामी छह माह की योजनाओं, सेवाकार्यों की जानकारी दी तथा सभी सदस्यों को अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सदस्यों एवं अतिथियों का उद्बोधन

कार्यक्रम को एरिया ऑफिसर ली.बसंती सरकार जी ने अपने उद्बोधन मे सभी क्लबों कीज्.निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अनीता कपूर, प्रशासनिक सेक्रेटरी ली विभा भूटानी एवं सर्विस एक्टिविटी सेक्रेटरी ली सीमा यादव ने भी संबोधित किया तथा अपने-अपने विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।रीजन एडवाइजर लीनेश आरती तिवारी द्वारा मित्रता दिवस के उपलक्ष्य  में मनोरंजक गेम खिलाया गया जिसमें सभी बहनों ने खूब हंसी मजाक किया। विजेता रहे सभी को प्राइज दिए गए और सभी बहनों को ली निधि शर्मा और ली कल्पना हालदार के द्वारा फ्रेंडशिप बेंड बांध कर मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।मंच का संचालन ली रीता श्रीवास्तव के द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से किया गया वहीं रीजन ऑफिसर ली अनुषा कातोरे के द्वारा  चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रश्मि अग्रवाल, प्रशासनिक सचिव  विभा भूटानी , सेवा सचिव सीमा यादव, पीडीपी अनीता कपूर, एरिया ऑफिसर बसंती सरकार, रीजन एडवाइजर आरती तिवारी, रीजन सचिव सविता गेरा  एवं चारों क्लब के अध्यक्ष, सचिव , कोषाध्यक्ष एवं सभी क्लब के फाउंडर मेंबर  को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

अनुषा कातोरे ने दी जानकारी

रीजन ऑफिसर ली अनुषा कातोरे जी ने अपनी उद्बोधन में अपने रीजन के एरिया 10 के सभी क्लब के किए गए कार्यों के विशेष जानकारी दी और उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह सामाजिक कार्य करते हुए डिस्ट्रिक्ट और अपनी क्लब का नाम रोशन करें एवं उन्होंने लीनेश क्लब सेवाजलि की जीरो बजट वाले सेवा कार्यों की सराहना भी की उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ली रश्मि अग्रवाल के प्रेरणा  से ही उन्होंने अपने रीजन नीलम में शानदार गतिविधि को किया है और ऑल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट ष्द्द 1  स्वर्णिम में दो नये क्लब का गठन किया है। एरिया ऑफिसर बसंती सरकार ने सभी क्लबो के किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी एवं उनसे किए गए कार्यों से लाभान्वित लोगों की संख्या भी बताई। वहीं अभिमान डी एड कॉलेज की कुमारी श्रेया और कुमारी उमा के द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसके साथ सभी सदस्यों ने डांस किया और खूब एंजॉय किया और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति ली सविता गेरा जी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण

रीजन ऑफिसर ली अनुषा कातोरे के नेतृत्व में दो नए क्लबों—लीनेस क्लब रायगढ़ सृजन एवं लीनेस क्लब रायगढ़ श्यामा का गठन किया गया, जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम का समापन सावन उत्सव के उल्लासपूर्ण आयोजन के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने पारंपरिक गीत-संगीत एवं नृत्य का आनंद लिया तथा आपसी स्नेह और सौहार्द के प्रतीक स्वरूप सुहाग सामग्री त्तथा मित्रता दिवस के अवसर पर सभी लीनेश बहनों को फ्रेंडशिप बेंड बांध कर बधाई दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों का आभार दिव्य ऊर्जा क्लब के विनिया कारमोरे द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया।

You Might Also Like

पंचाक्षरी मंत्र के पांच करोड़ जाप से सिद्ध हुई रायगढ़ की पुण्य  भूमि  

पीएम मोदी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक राष्ट्र और एक धर्म : कौशल्या साय

ऑनलाइन टोकन से किसानों को धान बेचना हुआ आसान

खड़ी ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत

एन.एच.एम. कर्मियों का आंदोलन उजागर करता है शासन की बेरुखी!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छग में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर : अरूणधर दीवान
Next Article ‘सोना छुड़ाने’ का झांसा देकर 90 लाख रूनए की ठगी

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू
मलेरिया से एक व्यक्ति की हुई मौत, सप्ताहभर से मेकाहारा में चल रहा था उपचार, बरमकेला से रेफर होकर आया था रायगढ़ज्
सावन में दिव्यता से सराबोर मयाली का मधेश्वर महादेव
एकलव्य विद्यालय में भडक़ा छात्रों का आक्रोश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?