NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छग में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर : अरूणधर दीवान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छग में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर : अरूणधर दीवान
रायगढ़

छग में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर : अरूणधर दीवान

भाजपा जिला अध्यक्ष दीवान ने छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की मंजूरी पर साय सरकार का आभार जताया

lochan Gupta
Last updated: August 6, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta August 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन’ को दी गई ऐतिहासिक मंजूरी का स्वागत करते हुए इसे राज्य में सुशासन, नई तकनीक, कौशल विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व गति देने वाला एक दूरदर्शी निर्णय बताया है। श्री दीवान ने कहा कि प्रदेश के डिजिटल रोडमैप को धरातल पर उतारने के नाम पर केवल जुबानी जमा खर्च किया जबकि भाजपा की साय सरकार का वास्तविक धरातल पर काम नजर आ रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीवान ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का यह मिशन 5 वर्षों की अवधि के लिए लागू किया जाएगा, साय सरकार के कुशल सारथी वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने इस दौरान 500 करोड़ रुपये की राशि खर्च किए जाने का प्रावधान किया है। यह मिशन न केवल बड़े शहरों तक सीमित रहेगा, बल्कि इसका मुख्य फोकस राज्य के दूर-दराज के जिलों, छोटे शहरों और कस्बों तक एआई की पहुँच सुनिश्चित करना है, ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक इसका लाभ पहुँचे। इस योजना के मुख्य बिन्दुओं की चर्चा करते हुए श्री दीवान ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन के तहत राज्यभर में अत्याधुनिक 100 एआई डेटा लैब का निर्माण किया जाएगा। शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होंगे। युवाओं के नवाचार को बल देने के लिए 300 से अधिक एआई स्टार्टअप्स को आर्थिक व तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के 6 लाख विद्यार्थियों तथा 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को एआई का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासकीय कामकाज को सुगम, पारदर्शी और तीव्र बनाने के लिए 50 से अधिक एआई-आधारित सेवाओं का विकास होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा यह राग अलापते रहते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पूरे देश को कम्प्यूटरीकृत करने का सपना देखा था। लेकिन सच्चाई यह है कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेसी सरकारों ने उनके सपनों को धरातल पर साकार करने की जरा भी पहल नहीं की। कांग्रेस ने तकनीक के नाम पर केवल बातें कीं, जबकि भाजपा की साय सरकार ने नीतियों को ज़मीन पर उतारकर यह साबित कर दिखाया है कि सुशासन और डिजिटल परिवर्तन कैसे लाया जाता है! श्री दीवान ने कहा कि यह मिशन भारत सरकार के ’इण्डिया एआई मिशन’ के अनुरूप छत्तीसगढ़ को एक उत्तरदायी, नवाचार-आधारित और भविष्य-उन्मुख डिजिटल राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

You Might Also Like

एनएसएस कैम्प पहुंचकर रतन शर्मा ने शिविराथियों को बांटा स्वेटर

गढ़उमरिया के जामटिकरा में चल रहा देह व्यापार का धंधा

खेत में लगे अदरक की खुदाई कर चोरी, तीन युवक गिरफ्तार

शहीद चौक से बाईक उड़ाने वाला गिरफ्तार, चोरी की बाईक बरामद

सुशासन तिहार के पहले ही शिविर में प्राप्त हुए 63 आवेदन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सतीश चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी
Next Article रायगढ़ रीजन के चार लीनेश क्लबों की संयुक्त आधिकारिक यात्रा का आयोजन

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू
मलेरिया से एक व्यक्ति की हुई मौत, सप्ताहभर से मेकाहारा में चल रहा था उपचार, बरमकेला से रेफर होकर आया था रायगढ़ज्
सावन में दिव्यता से सराबोर मयाली का मधेश्वर महादेव
एकलव्य विद्यालय में भडक़ा छात्रों का आक्रोश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?