कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में कहा कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए इसी साल से मिलेगा। प्रदेश में नक्सल बड़ी समस्या है। नक्सलवाद से शक्ति से निपटना चाहिए, उसमें संवाद की गुंजाइश नहीं है। पूर्व सरकार की पैसे खाने वाली योजनाओं को बंद किया जाएगा।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि नक्सलवाद से सख्ती से निपटना चाहिए, कितने साल से संवाद करते रहेंगे। अगर वो लोग संवाद करना चाहते हैं, तो करें। उन्होंने कहा कि बिजली बिल हाफ योजना बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं सही है, उनको बंद नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना 18 लाख लोगों को मिलेगा। पहली कैबिनेट में ये फैसला लिया गया।
हाफ नहीं होगा बिजली बिल- विजय शर्मा
डिप्टी सीएम बोले- नक्सलियों से संवाद की कोई गुंजाइश नहीं
