NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर कोतवाल और पटवारी की ओपी ने ली जमकर क्लास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर कोतवाल और पटवारी की ओपी ने ली जमकर क्लास
रायगढ़

शहर कोतवाल और पटवारी की ओपी ने ली जमकर क्लास

विधायक ने कहा-काम का तरीका बदले, बदल गई है भ्रष्ट सरकार, आम जनता से सीधी मुलाकात के दौरान फैसला ऑन स्पॉट

lochan Gupta
Last updated: December 17, 2023 12:58 am
By lochan Gupta December 17, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। विधायक ओपी बीती रात रायपुर से आए और सुबह सुबह ही प्रशासनिक अमले के साथ पूरे शहर की परिक्रमा कर वस्तु स्थिति का जायजा लेते हुए रिक्त पड़ी सरकारी भूमि गार्डन जीम लाइब्रेरी सहित सार्वजनिक कार्यों के लिए सुनिश्चित की। इसके बाद वे अपने चुनाव कार्यालय पहुंचे और आम जनता से सीधी मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। शहीद विप्लव त्रिपाठी के माता पिता सुभाष त्रिपाठी के परिवार जनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। सुभाष त्रिपाठी ने ओपी की कार्यशैली की सराहना करते हुए ओपी को रायगढ़ के लिए विकास दूत बताया। जन दर्शन के दौरान भाजयुमो से जुड़े यूवाओ ने भी मुलाकात की वही रविशंकर शुक्ल मार्केट के व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल कन्हैया मित्तल राजेंद्र खालसा ने भी विधायक ओपी से मुलाकात कर दुकान पीछे करवाने का अनुरोध किया। ओपी ने इस मसले में जानकारी ले कर निदान करने का वादा किया। वही आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाए
अनिता नायक,लक्ष्मी यादव,बिमला साहू,ने भी विधायक ओपी से मिलकर गुलदस्ता भेंट करते हुए जीत की बधाई दी। युवा विनय सिंह ने ओपी से मुलाकात कर बताया कि पहली बार जब ओपी कलेक्टर बने तब विनय सिंह पहली बार अपने गांव से सायकल में सवार होकर ओपी को देखने ग्राम बायंग पहुंचे। केलो बिहार की महिलाओ ने भी ओपी से मिलकर जीत कर बधाई दी। मिलेट्स संचालक महेश पटनायक ने भी बधाई दी। जन दर्शन के दौरान नगर कोतवाल शनीप रात्रे के खिलाफ शिकायत आने पर तत्काल नगर कोतवाल को कार्यालय बुलाया और जमकर क्लास लेते हुए कहा भविष्य में ऐसी कोई शिकायत नही होनी चाहिए। जन दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग ने पटवारी से बिक्री नकल नहीं मिलने की शिकायत की। ओपी ने तत्काल मोबाइल पर ही पटवारी को आम जनता का काम ईमानदारी से समय में करने का निर्देश देते हुए कहा सरकार बदल गई अब काम काज का तरीका बदले। आम जनता का कोई भी काम नही रुकना चाहिए। लोक तंत्र में जनता ही राजा होती है और उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ नही होनी चाहिए। भ्रष्टाचार करने वाली सरकार बदल चुकी है। अब जनता की सेवा करने वाली सरकार आ गई है । ओपी ने स्पष्ट कहा जनता को बदलाव महसूस होना चाहिए। जन दर्शन के दौरान आम जनता के मिलने वालो का तांता लगा रहा। इसके बाद वे जिला कलेक्ट्रेट गए और वहां मोदी सरकार की योजनाओ के घर घर पहुंचाने वाले रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वे बरम केला विकास खंड के पोरथ के लिए रवाना हुए और वहां विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन में शामिल हुए। चुनाव जीतने के बाद विधायक ओपी चौधरी लगातार रायपुर प्रवास पर थे। मंत्री मंडल गठन के पहले एक दिन के लिए वे आए और नालंदा परिसर की तर्ज पर एक वृहद लाइब्रेरी के निर्माण में अधिकारियों को निर्देश दिए।

आम जनता से दिल जीतने की अपील-ओपी
ओपी ने कार्यकर्ताओ से विनम्र अपील करते हुए कहा यह जीत जनता का कार्य करने के लिए मिली है इसलिए सभी के साथ मिलकर शालीनता पूर्वक ताल मेल के साथ काम करना है। ओपी ने कहा धैर्य एवम शालीनता से कार्य करना भाजपा की संस्कृति रही है।
तेज तर्रार विधायक है ओपी-अनुज शर्मा
ग्राम पोरथ के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि धरसिवा विधायक अनुज शर्मा ने रायगढ़ वासियों को भाग्यशाली बताते हुए कहा ओपी प्रदेश में तेज तर्रार विधायको में एक है तभी रायगढ़ की जनता ने ओपी को एतिहासिक मतों से जिताया है। उनके पास जन हित के काम करवाने का प्रशासनिक अनुभव है।

You Might Also Like

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल ने धनवारपारा तराईमाल प्रायमरी स्कूल को बनाया हैप्पी स्कूल

वरिष्ठ अधिवक्ता पर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने किया हमला

टैक्स अब अवकाश के दिन भी जमा कर सकेंगे

भाजपा कार्यकर्ताओ के परिवार जनों की मृत्यु पर पर ओपी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने रायगढ़ से प्रसारित रेडियो कार्यक्रम का किया जिक्र

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का किया वर्चुअल शुभारंभ
Next Article एसईसीएल के सीएचपी में चोरी करते कोरबा का व्यक्ति पकड़ाया

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?