NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शास. उच्च. माध्यमिक शाला उसरौट में भव्य वृक्षारोपण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शास. उच्च. माध्यमिक शाला उसरौट में भव्य वृक्षारोपण
रायगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शास. उच्च. माध्यमिक शाला उसरौट में भव्य वृक्षारोपण

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की पहल, छात्र-शिक्षकों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:32 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उसरौट में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की पहल से किया गया।

कार्यक्रम की खासियत

कार्यक्रम में तीनों शालाओं प्राथमिक शाला उसरौट, माध्यमिक शाला उसरौट एवं उच्चतर माध्यमिक शाला उसरौट के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, पर्यावरण देवी एवं मां भारती को वंदन-अभिनंदन के साथ हुआ।

पौधों की करें देखभाल

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की टीम प्रमुख रामनंदन यादव ने बताया कि पौधे स्वयं नर्सरी में तैयार किए जाते हैं। एक पौधे को 4-5 फिट का करने में लगभग डेढ़ से 2 साल लगते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पौधों की गंभीरता से देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। जन्म से मृत्यु तक हम पेड़ों से जुड़े हैं। प्रदूषण के इस दौर में हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में प्राचार्य एल.पी. पटेल, श्री पटेल, पी.के. कुलदीप, आर. मिश्रा, बिंदु चौहान, वी. तिवारी, वी. चौधरी, एस. कश्यप, सी.एल. पटेल, शिवाजी यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता पी.के. कुलदीप ने किया।

प्राचार्य ने लिया पौधारोपण का संकल्प

शाला के प्राचार्य एल.पी. पटेल ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और इसे हर हाल में बचाना है। उन्होंने संकल्प लिया कि इस बार लाए गए सभी पौधों को लगाने के साथ-साथ उन्हें बचाने और बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा। वहीं प्राचार्य ने फाउंडेशन टीम का आभार व्यक्त किया।

फाउंडेशन का विशेष सहयोग

संस्था के लिपिक शिवाजी यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि समाज के हर क्षेत्र में सहयोग के लिए सदैव आगे रहते हैं। रामदास द्रौपदी फाउंडेशन चेयरमैन सुनील रामदास ने कार्यक्रम के लिए पौधे उपलब्ध कराए। विगत दो वर्षों से सहायक शिक्षक चंद्रशेखर पटेल फाउंडेशन से समन्वय कर वृक्षारोपण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

You Might Also Like

चूहा खाने पहुंचे 7 फीट के अजगर का रेस्क्यू, गाय कोठे में पैरा में बैठा था

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता

लर्निंग लाइसेंस शिविर में 278 चालक हुए लाभान्वित

वसंत पंचमी पर बटमूल आश्रम में गूँजे मंत्र 11 वटुकों का सामूहिक व्रतोपनयन संपन्न

ईशिका फाउंडेशन के शांतिदूत एकता शिविर हैदराबाद में होंगे शामिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऋषि सिंह ने रचा इतिहास, थाईलैंड में लहराया भारत का तिरंगा
Next Article वर्तमान चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार नए आपराधिक कानूनों ने न्याय व्यवस्था में लाया ऐतिहासिक परिवर्तन : सीएम साय

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?