NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लकवाग्रस्त किसान भी जुड़ा एग्रीस्टैक से, समिति ने घर पहुंचकर कराया पंजीयन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लकवाग्रस्त किसान भी जुड़ा एग्रीस्टैक से, समिति ने घर पहुंचकर कराया पंजीयन
रायगढ़

लकवाग्रस्त किसान भी जुड़ा एग्रीस्टैक से, समिति ने घर पहुंचकर कराया पंजीयन

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:02 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कृषि सेवाओं के डिजिटलीकरण और किसानों को एकीकृत डिजिटल पहचान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में एग्रीस्टैक किसान पंजीयन अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ विकासखंड की खम्हार सहकारी समिति ने लकवाग्रस्त किसान घुरसाय के घर पहुंचकर उनका एग्रीस्टैक किसान पंजीयन कराया। समिति की इस पहल से किसान भविष्य में धान उपार्जन सहित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहेंगे।
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र किसान की व्यक्तिगत एग्रीस्टैक किसान आईडी बनाई जा रही है। धान उपार्जन, फसल बीमा, कृषि ऋण, अनुदान, सब्सिडी तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए यह पंजीयन आवश्यक किया गया है। जिन खातों में एक से अधिक हिस्सेदार किसान दर्ज हैं, उन सभी का अलग-अलग एग्रीस्टैक पंजीयन कराया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी सहकारी समितियों को यह सुनिश्चित करने कहा गया है कि कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे। इसके लिए समितियां ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनादी, विभिन्न संचार माध्यमों से किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ ऐसे किसानों तक भी पहुंच रही हैं, जो बीमारी, वृद्धावस्था या शारीरिक असमर्थता के कारण समिति कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं।
इसी अभियान के दौरान ग्राम चाल्हा निवासी किसान घुरसाय के लकवाग्रस्त होने की जानकारी खम्हार सहकारी समिति को मिली। किसान स्वयं समिति कार्यालय आने में असमर्थ थे। जानकारी मिलते ही समिति प्रबंधक दया पटेल ने कर्मचारियों के साथ उनके घर पहुंचकर किसान को सुरक्षित समिति कार्यालय लाने की व्यवस्था की। आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर उनका एग्रीस्टैक किसान पंजीयन पूर्ण कराया गया। समिति प्रबंधक दया पटेल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र किसान का पंजीयन सुनिश्चित किया जा रहा है। यदि कोई किसान बीमारी, वृद्धावस्था अथवा अन्य कारणों से समिति तक नहीं पहुंच सकता, तो समिति की टीम स्वयं उसके पास पहुंचकर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
जिला प्रशासन ने सभी पात्र किसानों से समय-सीमा के भीतर आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि भविष्य में धान उपार्जन सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके। खम्हार सहकारी समिति की यह पहल दर्शाती है कि एग्रीस्टैक अभियान केवल पंजीयन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र किसान तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना भी है।

You Might Also Like

भीषण गर्मी में चौबीसों घण्टे वॉटर कूलर से ठंडा पानी उपलब्ध करा रहे रतन शर्मा

घर के आंगन में मिली युवक की लाश

होली को लेकर रेलवे स्टेशन में जांच हुई तेज

देर रात शादी पंडाल में बज रहा डीजे सिस्टम जब्त

जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी ग्रामीण की हत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 3 दिन चले रेस्क्यू के बाद पू. सरपंच दम्पत्ति का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर
Next Article कोतरलिया शासकीय स्कूल में हुआ भव्य वृक्षारोपण एवं पौध वितरण

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?