NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 3 दिन चले रेस्क्यू के बाद पू. सरपंच दम्पत्ति का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > 3 दिन चले रेस्क्यू के बाद पू. सरपंच दम्पत्ति का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर
सारंगढ़

3 दिन चले रेस्क्यू के बाद पू. सरपंच दम्पत्ति का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:02 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। बरमकेला मार्ग पर माधोपाली स्थित लातनाला में तीन दिन पूर्व हुए भयावह हादसे का बुधवार को अत्यंत दुखद अंत हुआ।रविवार शाम करीब 5:30 बजे घोठला बड़े गांव के पूर्व सरपंच देव नारायण पटेल अपनी पत्नी सविता के साथ कार से घर लौट रहे थे माधोपाली के पास स्थित पुराने जर्जर पुल पर नाले का पानी उफान पर था। इसी दौरान पुल पार करते समय तेज बहाव में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरे पानी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की टीम ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। हालांकि, लगातार बारिश और तेज जलबहाव के कारण शुरुआती दो दिनों तक कार का कोई सुराग नहीं मिल सका।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पंजाब से विशेष रूप से प्रशिक्षित गोता खोरों और रेस्क्यू विशेषज्ञों को बुलाया।आधुनिक उपकरणों और भारी मशक्कत के बाद लगभग 72 घंटे चले इस मैराथन ऑपरेशन के अंत में बुधवार को उफनते नाले से जलमग्न कार को बाहर निकाल लिया गया। ?कार के भीतर से देव नारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल के शव बरामद किए गए। तीन दिनों तक पानी में डूबे रहने के कारण शवों में विघटन प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, जिसके चलते रेस्क्यू टीम को अत्यधिक सतर्कता बरतनी पड़ी। घटना की पुष्टि होते ही घोठला बड़े सहित पूरे अंचल में मातम पसर गया। तीन दिनों से दंपत्ति कीसुरक्षित वापसी की आस लगाए बैठे परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई तथा घटनास्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दर्दनाक हादसे ने जर्जर पुलों की सुरक्षा व्यवस्था पें गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का आक्रोश है कि – नया पुल बनने के बावजूद पुराने और खतरनाक हो चुके पुल से आवागमन पूरी तरह बंद नहीं किया गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी व प्रशासनिक जांच जारी है। जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई एवं पुलिस कप्तान सुनील शर्मा जब तक डूबे लोगों का पता नहीं चला तब तक लात नाला में मौजूद रहे। इस पूरे खोज बीन का दुखद पहलू सरकारी एजेंसी की रही जो 48 घंटे तक लात नाला में उक्त वाहन एवं पटेल परिवार की तलाश कर रहे थे।प्रतिक पटेल ने बताया कि – जब आदमी अपना जान बचाना चाहता है तो वह सरकारी अस्पताल में भर्ती होने के बजाय निजी अस्पताल में भर्ती होता है।ठीक वैसे ही प्रतिक पटेल के कहने पर पंजाब से याकूब पठान की टीम को 3 लाख रुपए में बुलाया गया जो 8 घंटे के भीतर में वाहन और पटेल परिवार की डेड बॉडी रेस्कु करने में सफल रहे।

You Might Also Like

वन व वन्यप्राणी की सुरक्षा के लिए दी गई जानकारी

जयंत अग्रवाल के खाते से 15 लाख रुपये गायब

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रशासन के इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए छात्रों से आवेदन आमंत्रित

भोलेनाथ के विवाह में आना पुण्य कर्म : पं प्रेमशंकर

3 किग्रा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मकरी का झरना पिकनिक स्पॉट नहीं, बल्कि खतरे का अखाड़ा
Next Article लकवाग्रस्त किसान भी जुड़ा एग्रीस्टैक से, समिति ने घर पहुंचकर कराया पंजीयन

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?