रायगढ़। वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने ढ्ढस्स्स्न वर्ल्ड कप, हैंगझोउ में महिला 25एम पिस्टल स्पर्धा में दोनों बेटियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा आपके प्रदर्शन से हर भारतीय का सीना गर्व से फूल गया। ईशा, आपकी एकाग्रता और मेहनत ने गोल्ड दिलाया। मनु, आपकी वापसी और हौसले ने ब्रॉन्ज दिलाया। आप दोनों ने सिर्फ मेडल नहीं जीते, आपने उन हजारों बेटियों का रास्ता आसान किया है जो खेल के मैदान में अपना नाम बनाना चाहती हैं। आपकी सफलता बता रही है कि लक्ष्य बड़ा हो तो मुश्किलें भी छोटी लगने लगती हैं। पूरे देश को आप पर गर्व है। भविष्य के हर मुकाबले के लिए विधायक रायगढ़ में ढेर सारी शुभकामनाएं दी।



