NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वित्त मंत्री ने कलाकारों, शिक्षाविदों व समाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वित्त मंत्री ने कलाकारों, शिक्षाविदों व समाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
रायगढ़

वित्त मंत्री ने कलाकारों, शिक्षाविदों व समाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 12:46 am
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों एवं सम्मानित नागरिकों से उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात करते हुए तथा संवाद स्थापित किया।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने चाँदनी चौक स्थित संगीत एवं नृत्य गुरु शरद वैष्णव से भेंट कर उनके कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान की सराहना की। फ्रेंड्स कॉलोनी, कोतरा रोड बायपास में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामकुमार अग्रवाल के पुत्र डॉ. राजू अग्रवाल से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। साथ ही सुभाष नगर, कोतरा रोड में भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता एल.पी. कटकवार से भेंट कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
इसी क्रम में उन्होंने पूर्व प्राचार्य एवं सरस्वती शिशु मंदिर से जुड़े वरिष्ठ शिक्षाविद् बाबूलाल चंद्रा से भी मुलाकात की। वित्त मंत्री ने प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं पेंटिंग आर्टिस्ट श्री पी.एस. खोडियार, सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रताप खुरियार तथा श्रीमती कल्याणी मुखर्जी से भी उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय संवाद किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी प्रबुद्ध जनों सम्मानित नागरिकों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए रामचरितमानस की प्रति भेंट की। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों का अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की अमूल्य पूंजी है। उनके विचार और जीवनानुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर संवाद स्थापित किया जा रहा है तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की जा रही है। इस अवसर पर सभी सम्मानित नागरिकों ने वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

You Might Also Like

केलो नदी के घाट पर व्रतियों ने किया खराना पूजा

धनागर में शाला प्रवेश उत्सव एवं न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन

वीबी-जीराम जी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का मजबूत आधार

नाला किनारे जमीन अंदर छिपाकर डिब्बों में रखा महुआ पास किया गया नष्ट

श्रमिकों के हक की लड़ाई के लिए आगे आया बीजेएमटीयूसी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महाप्रभु श्री जगन्नाथ की निकली बाहुडा रथयात्रा
Next Article वाहन और जमीन खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी

खबरें और भी है....

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
तस्कर से 13 लाख का गांजा जब्त
भारी वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत, एनएच-49 पर देर रात हुआ हादसा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?