NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा सेतु बना आमजन का भरोसेमंद साथी, सप्ताहभर में बना विवाह प्रमाणपत्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा सेतु बना आमजन का भरोसेमंद साथी, सप्ताहभर में बना विवाह प्रमाणपत्र
रायगढ़

सेवा सेतु बना आमजन का भरोसेमंद साथी, सप्ताहभर में बना विवाह प्रमाणपत्र

लोक सेवा केंद्र की सरल प्रक्रिया से समय और धन दोनों की हुई बचत, घर के पास ही मिली सुविधाएं

lochan Gupta
Last updated: July 24, 2026 12:22 am
By lochan Gupta July 24, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शासन द्वारा नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सहज शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई सेवा सेतु आमजन के लिए भरोसेमंद साथी बन गया है। रायगढ़ जिले के पुसौर तहसील अंतर्गत ग्राम गोर्रा निवासी योगेंद्र निराला इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, जिन्हें सेवा सेतु के माध्यम से सप्ताहभर के भीतर विवाह प्रमाणपत्र प्राप्त हो गया। गत दिवस उन्होंने निकटतम लोक सेवा केंद्र (सेवा सेतु) के माध्यम से विवाह प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल रही और ऑनलाइन एकीकृत व्यवस्था के कारण उनका आवेदन शीघ्र संबंधित अधिकारियों तक पहुंच गया और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें महज 7 से 10 दिनों के भीतर विवाह प्रमाणपत्र प्राप्त हो गया।
योगेंद्र निराला का कहना है कि सेवा सेतु के माध्यम से अब सरकारी सेवाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और पारदर्शी हो गई हैं। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि अनावश्यक भागदौड़ और खर्च से भी राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे कार्यों में महीनों लग जाते थे, लेकिन अब सप्ताह से डेढ़ सप्ताह के भीतर ही विवाह प्रमाणपत्र मिल गया। शासन की यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसके लिए मैं शासन-प्रशासन का हृदय से धन्यवाद करता हूं। सेवा सेतु के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ अब नागरिकों को समयबद्ध तरीके से मिल रहा है। ऑनलाइन और पारदर्शी व्यवस्था के कारण आवेदन प्रक्रिया सरल हुई है तथा सेवाओं की गुणवत्ता और गति में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अब छोटी-छोटी शासकीय सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

You Might Also Like

रायगढ़ के व्यापारियों को गुमराह कर रहे अमर परवानी व गोपी ठाकुर- शक्ति अग्रवाल

जल जीवन मिशन का काम देखने टेमटेमा पहुंचे कलेक्टर

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

नशे के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

घरेलू कलह से परेशान महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल, अब पानी लाने में नहीं होता घंटों का संघर्ष
Next Article बिहान से जुडक़र ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर, रुपडेगा की सुदामा रावत बनीं लखपति दीदी

खबरें और भी है....

1 लाख रुपए रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन एसीबी के हत्थे चढ़ा
रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर-सीएम साय
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया ब्लैकमेल
मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी अभी भी अनसुलझी
अगस्त से सरकारी आफिसों के बिजली बिल होगा प्रीपेड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?