NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नल से जल पहुंचने पर बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, महिलाओं को मिली बड़ी राहत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नल से जल पहुंचने पर बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, महिलाओं को मिली बड़ी राहत
रायगढ़

नल से जल पहुंचने पर बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, महिलाओं को मिली बड़ी राहत

जल जीवन मिशन ने गांव को दिया स्वस्थ, स्वच्छ और सम्मानजनक जीवन का नया आधार

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2026 12:21 am
By lochan Gupta July 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। विकासखंड रायगढ़ के ग्राम पंचायत परसदा में जल जीवन मिशन से अब प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति हो रही है। पहले जहां ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं आज घर-घर नल कनेक्शन मिलने से उनकी दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। इस योजना ने न केवल पेयजल की समस्या का समाधान किया है, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाया है।
ग्राम परसदा की श्रीमती हीरा बाई बताती हैं कि एक समय ऐसा था जब उनके परिवार के लिए स्वच्छ पेयजल जुटाना सबसे बड़ी चुनौती हुआ करती थी। रोजाना घंटों पानी लाने में लग जाते थे, जिससे घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में कठिनाई होती थी। कई बार बच्चों को भी पढ़ाई छोडक़र पानी लाने में सहयोग करना पड़ता था। असुरक्षित जल स्रोतों के कारण परिवार जलजनित बीमारियों से भी प्रभावित रहता था और उपचार पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता था।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम परसदा में योजनाबद्ध तरीके से पाइपलाइन बिछाकर प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। योजना पूर्ण होने के बाद हीरा बाई सहित पूरे गांव के जीवन में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला। अब घर में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से महिलाओं का समय बच रहा है, जिसे वे परिवार की देखभाल, बच्चों की पढ़ाई और आय बढ़ाने वाले कार्यों में लगा रही हैं। बच्चों को अब पानी लाने की चिंता नहीं रहती, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित नहीं होती। वहीं स्वच्छ पेयजल मिलने से जलजनित बीमारियों में कमी आई है और चिकित्सा पर होने वाला खर्च भी घटा है।
हीरा बाई कहती हैं कि जल जीवन मिशन ने केवल घर तक पानी ही नहीं पहुंचाया, बल्कि पूरे गांव में स्वच्छता, स्वास्थ्य और जल संरक्षण के प्रति नई जागरूकता भी विकसित की है। ग्रामीण अब सुरक्षित पेयजल के महत्व को समझते हुए उसके संरक्षण के लिए भी सजग हो गए हैं। ग्राम परसदा में जल जीवन मिशन की सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब मूलभूत सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो गांव के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी विकास को नई गति मिलती है। आज यह गांव स्वच्छ पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य, महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

You Might Also Like

बाइक से गिरी महिला की उपचार के दौरान मौत

ओपी चौधरी का एक साल शहर विकास के लिए बेमिसाल- मुकेश जैन

शिवम होटल के मालिक पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

अब तक पकड़ाया 20 हजार क्विंटल अवैध धान

मौसम साफ होते ही तापमान में आने लगी गिरावट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्मार्ट मीटर से बिजली बिल हुआ आसान, मोर बिजली मोबाइल ऐप से घर बैठे मिल रही हर पल की जानकारी
Next Article आत्मानंद स्कूल में साइबर, ट्रैफिक और महिला सुरक्षा का महाअभियान

खबरें और भी है....

छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10प्रतिशत आरक्षण
रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया
फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?