NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑपरेशन शंखनाद : 37 गौ वंशों व 7 नग भैंस को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ऑपरेशन शंखनाद : 37 गौ वंशों व 7 नग भैंस को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त
जशपुरनगर

ऑपरेशन शंखनाद : 37 गौ वंशों व 7 नग भैंस को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

मामला तपकरा थाना व चौकी मनोरा क्षेत्र का, पुलिस ने 7 आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2026 12:10 am
By lochan Gupta July 23, 2026
Share
7 Min Read

‘‘थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत मामले में जंगल के रास्ते पैदल हांक कर ले जा रहे 28 नग गौ वंशों को झारखंड की ओर, पुलिस ने धर दबौचा, मामले में 7 आरोपी तस्कर गिरफ्तार, चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत मामले में भी पुलिस ने जंगल के रास्ते पैदल हांक कर ले जा रहे 09 गौ वंशों व 07 भैंस को छुड़ाया तस्करों के चंगुल से, पुलिस को देख जंगल का फायदा उठा कर, आरोपी तस्कर हो गए फरार, पुलिस कर रही है लगातार पता साजी, दोनों ही मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध क्रमश: थाना तपकरा व चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध, नाम थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत मामले में गिरफ्तार आरोपी गन्नाथ खडिय़ा उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, गणेश राणा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, रमेश बेहरा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, कह रु बेहरा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, मनोरंजन बेहरा उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, मोहन यादव उम्र 33 वर्ष निवासी गहिरा दोहर चौकी दोकड़ा जशपुर, मग दुम खान उम्र 25 वर्ष निवासी उलूडीह तलसरा, जिला सुंदरगढ़,उड़ीसा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिये हैं।’’

जशपुरनगर। जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 21.07.26 को थाना तपकरा क्षेत्र से 28 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराते हुए,07 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, वही चौकी मनोरा क्षेत्र से भी जशपुर पुलिस के द्वारा 09 नग गौ वंश व 07 नग भैंस को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है।
थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 21 जुलाई की प्रात: करीबन 4.30 बजे थाना तपकरा पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति तपकरा घुमरा रोड से लगे सड़वा जंगल के रास्ते भारी मात्रा में गौ वंशों को पैदल हांक कर बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर तपकरा पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी की गई, मौके पर पुलिस ने देखा कि कुल 07 व्यक्ति गौ वंशों को पैदल हांक कर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से 07 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, व उनके पास से 28 नग गौ वंशों को बरामद किया गया, पूछताछ पर पकड़े गए संदिग्धों ने अपना नाम क्रमश: जगन्नाथ खडिय़ा उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, गणेश राणा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, रमेश बेहरा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, कह रु बेहरा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, मनोरंजन बेहरा उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, मोहन यादव उम्र 33 वर्ष निवासी गहिरा दोहर चौकी दोकड़ा जशपुर मग दुम खान उम्र 25 वर्ष निवासी उलूडीह तलसरा, जिला सुंदरगढ़,उड़ीसा का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा उनके पास से गौ वंशों से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा सभी 07 आरोपियों के विरुद्ध थाना तपकरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पूछताछ पर सभी आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में प्रधान आरक्षक रीझन राम भगत, छ ग सशस्त्र बल के प्रधान आरक्षक विनोद हरदयाल आरक्षक मुकेश मल्होत्रा, रुपेश यादव, नगर सैनिक जीवन मुंडू व शिवशंकर गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.07.26 की प्रात: करीबन 07.30 बजे चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम इंदा घाट जंगल के पगडंडी रास्ते में पैदल हांक कर ले जा रहे 09 नग गौ वंशों व 07 नग भैंस को तस्करों से मुक्त कराया गया है, आरोपी तस्कर पुलिस को देखकर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए, पुलिस के द्वारा उनकी पता साजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
मामले में आरोपी गौ तस्करों के विरुद्ध चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में चौकी प्रभारी मनोरा उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक वितीन राम, आरक्षक प्रकाश मिंज व शैलेन्द्र सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा थाना तपकरा क्षेत्र से 28 नग गौ वंशों को मुक्त कराते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, तथा चौकी मनोरा क्षेत्र से भी पुलिस ने 09 गौ वंश व 07 भैंस को मुक्त कराया है, मामले में पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।

You Might Also Like

मोटर सायकल से गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार

पंडरापाठ में आज मुख्यमंत्री की जनसभा

मुख्यमंत्री साय राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के अनुरूप राज्य तेजी से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर : श्याम बिहारी

म्यूल अकाउंट व साइबर ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 4 ट्रेनों में मजिस्ट्रेट चेकिंग, 121 यात्रियों ने नियम तोड़े, 78 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला
Next Article कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां

खबरें और भी है....

छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10प्रतिशत आरक्षण
रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया
फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?