बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्य के कारण दिनांक 23 जुलाई 2026 को कुछ यात्री गाडिय़ों को निरस्त किया गया था। रेल यात्रियों एवं विद्यार्थियों की सुविधा तथा उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा दिनांक 23 जुलाई 2026 को निरस्त की गई निम्नलिखित यात्री गाडिय़ों को रिस्टोर कर दिया गया है। अब ये सभी गाडिय़ाँ अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होंगी।
रिस्टोर की गई गाडियां
23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68733 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।



