NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भीतरघात या खुलाघात बर्दाश्त नहीं करेंगे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > भीतरघात या खुलाघात बर्दाश्त नहीं करेंगे
बिलासपुर

भीतरघात या खुलाघात बर्दाश्त नहीं करेंगे

कांग्रेस के दावेदारों को सीएम भूपेश की चेतावनी, कहा- चुनाव में इधर-उधर किए तो ठीक नहीं होगा

lochan Gupta
Last updated: August 30, 2023 12:53 am
By lochan Gupta August 30, 2023
Share
3 Min Read

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के विधानसभा में आयोजित संकल्प शिविर में कांग्रेस के दावेदारों को मुख्यमंत्री भूपेश ने हिदायत दी है। चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि, चुनाव में 97 उम्मीदवारों में टिकट सिर्फ एक नेता को ही मिलेगा। बाकी के जितने भी दावेदार हैं, उनके उम्मीदों पर पानी फिरेगा। उनको दुखी होकर प्रत्याशी को निपटाना नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो समझ लें मैं सबका लिस्ट बनवा रहा हूं, उन्हें मंच में बैठने नहीं मिलेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार 75 पार करना है तो बेलतरा विधानसभा जिताना होगा। इसलिए सभी दावेदारों को आजू-बाजू के मंच में बैठाया गया है। सभी दावेदारों को अनुशासन में रहकर पार्टी के लिए काम करने का संकल्प दिलाया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भी दावेदारों पर नजर रखने का इशारा किया।
बेलतरा विधानसभा में आए हैं सबसे ज्यादा आवेदन
दरअसल, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से इस बार प्रदेश के सर्वाधिक दावेदारों ने आवेदन किया है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को आयोजित संकल्प शिविर में सारे दावेदारों को मंच पर जगह दिया था। इस शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखे तेवर भी दिखाए। उन्होंने दावेदारों को भीतरघात या फिर खुलाघात ना करने की हिदायत दी और एकजुटता का दिखाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र से 97 लोगों ने आवेदन दिया है। लेकिन, टिकट तो एक को ही मिलेगी। 96 लोग बाहर हो जाएंगे। इन सभी लोगों को पार्टी का काम करना है।
पीसीसी अध्यक्ष को किया इशारा, कहा- दावेदारों पर रखें नजर
सीएम बघेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को गवाही रखकर कहा कि तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव का काफी महत्व है। ऐसे दौर में भीतरघात करना या पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अनुशासन के दायरे में रहते हुए अपना काम करने और अपनी बात कहने की बात कही। सीएम बघेल ने बेलतरा विधानसभा में दावेदारों की बढ़ी हुई संख्या को लेकर अपने मन की बात सार्वजनिक कर दी। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का संकल्प शिविर बहतराई स्थित स्व बीआर यादव स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

You Might Also Like

रेलवे ऑडिटोरियम में ‘जनचेतन 2.0’ कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

रेलवे द्वारा स्टेशनों पर अनेक दिव्यांग फ्रेंडली यात्री सुविधाएं

संरक्षा के उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु 3 संरक्षा प्रहरियों को संरक्षा पुरस्कार

एसईसीएल का अगस्त माह का प्रदर्शन अब तक का सर्वश्रेष्ठ

सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 1 अधिकारी सहित 30 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई

TAGGED:navin kadam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सावन सोमवार पर मोना स्कूल कटेली में विविध कार्यक्रम
Next Article रक्षाबंधन पर भद्रा का साया

खबरें और भी है....

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
कबाड़ चोरों पर पुलिस की पैनी नजर, दो आरोपी गिरफ्तार
फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Popular Posts

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?