NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिक्षा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : सालिक साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > शिक्षा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : सालिक साय
जशपुरनगर

शिक्षा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : सालिक साय

lochan Gupta
Last updated: July 22, 2026 12:29 am
By lochan Gupta July 22, 2026
Share
3 Min Read

दोकड़ा। सेजेस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोकड़ा में शाला प्रवेशोत्सव, सरस्वती साइकिल वितरण एवं नि:शुल्क पुस्तक वितरण समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शमील हुए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया तथा पात्र छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलें प्रदान की गईं।
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई निरंतर जारी रहेगी। वहीं नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण से विद्यार्थियों को आर्थिक राहत मिलने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि ‘शिक्षा ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही आत्मनिर्भर, सक्षम और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।’ उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम को सफलता का मंत्र बताते हुए पूरे मनोयोग से पढ़ाई करने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा में हर संभव सहयोग करें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह, अभिभावकों की सहभागिता और शिक्षा के प्रति जागरूकता का वातावरण देखने को मिला। उक्त जानकारी भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता भूषण वैष्णव ने प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य हीरामती पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सरपंच चंद्रकला भगत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, आलोक सारथी, मंडल अध्यक्ष रवि यादव, जनपद सदस्य सरोज यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामविलास राम, देवदत्त सिंह, इमाम खान, कालेश्वर भगत, संजय सिंह सहित विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जिले का केरे गांव ग्रामीण पर्यटन के रूप ले रहा आकार

युवती को झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी दीपक एक्का गिरफ्तार

डीएमसी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 शिक्षकों को किया सम्मानित

शराब तस्करी का अंतर्राज्यीय तस्कर कर्ण शर्मा को हरियाणा से पकड़ लाई पुलिस

कलेक्टर ने ग्राम दोकड़ा पहुंचकर रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डॉयल 112 के कार्यप्रणाली की रेंज आईजी ने की समीक्षा
Next Article सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का जिले में संयुक्त कार्यशाला, योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर रहेगा विशेष फोकस

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?