NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम हुई बारिश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम हुई बारिश
रायपुर

छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम हुई बारिश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा, मोहला-मानपुर में सबसे कम वर्षा

lochan Gupta
Last updated: July 22, 2026 12:25 am
By lochan Gupta July 22, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार बनी हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 356.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा 408.7 मिलीमीटर का 87.1 प्रतिशत है। वहीं, बीते 24 घंटों में प्रदेश में औसतन 21.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 69.4 मिलीमीटर वर्षा के साथ सबसे आगे रहा। मानसून सत्र की कुल वर्षा के आंकड़ों में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां अब तक 576.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो जिले की सामान्य औसत वर्षा का 181.4 प्रतिशत है। इसके बाद जांजगीर-चांपा में 512.0 मिमी (120.4प्रतिशत), बलौदाबाजार में 453.4 मिमी (119.7 प्रतिशत), बिलासपुर में 440.5 मिमी (114.1प्रतिशत), महासमुंद में 427.3 मिमी (112.4प्रतिशत), मुंगेली में 417.7 मिमी (110.4प्रतिशत) और रायपुर में 395.7 मिमी (112.6प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भी सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है। यहां अब तक 391.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य औसत का 160 प्रतिशत है। डेमोग्राफि़क्स इसके अलावा गरियाबंद में 435.7 मिमी, सक्ती में 419.8 मिमी, कोरबा में 409.7 मिमी, दुर्ग में 357.7 मिमी, कोरिया में 356.0 मिमी, रायगढ़ में 353.3 मिमी, बालोद में 347.7 मिमी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 337.0 मिमी तथा सूरजपुर में 313.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
दूसरी ओर, प्रदेश के कई जिले अब भी सामान्य से कम वर्षा का सामना कर रहे हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला अब तक केवल 203.3 मिलीमीटर वर्षा के साथ सबसे नीचे है, जो उसकी सामान्य औसत का महज 40.4 प्रतिशत है। इसी तरह सुकमा में 304.5 मिमी (45.8प्रतिशत), बीजापुर में 359.7 मिमी (49.3प्रतिशत), कांकेर में 261.2 मिमी (50.8प्रतिशत), कोंडागांव में 263.8 मिमी (56.5प्रतिशत) और बस्तर में 298.0 मिमी (60.7प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है। उत्तरी संभाग के सरगुजा जिले में भी अब तक केवल 185.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य औसत का 65.9 प्रतिशत है। राज्य के अन्य जिलों में धमतरी में 349.2 मिमी (81.8प्रतिशत), दंतेवाड़ा में 438.9 मिमी (86.2प्रतिशत), नारायणपुर में 384.8 मिमी (79.4प्रतिशत), जशपुर में 301.4 मिमी (78.3प्रतिशत), कबीरधाम में 240.6 मिमी (80.1प्रतिशत), राजनांदगांव में 303.3 मिमी (81.2प्रतिशत), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 274.2 मिमी (89.9प्रतिशत) तथा बेमेतरा में 253.1 मिलीमीटर (80.7प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश मैदानी और मध्य क्षेत्र के जिलों में मानसून सामान्य से बेहतर बना हुआ है, जबकि बस्तर संभाग और कुछ उत्तरी जिलों में अब भी औसत से कम वर्षा दर्ज की जा रही है। विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

You Might Also Like

राजधानी के 57 सडक़ों पर लगेंगे 168 नए कैमरे

रायपुर निगम के 70 वार्डों का आरक्षण

सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

गरियाबंद मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्णा समेत 10 ढेर

अब मजदूर का बच्चा नहीं रहेगा मजदूर : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पटना-चर्लपल्ली के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में 14-14 फेरों का विस्तार
Next Article भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?