रायपुर। इस बार श्रावणी मेला में बाबाधाम (देवघर) जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (नागपुर) से मधुपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त तक 5-5 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 08895 (इतवारी-मधुपुर) : 1 अगस्त से 29 अगस्त तक, हर शनिवार, ट्रेन नंबर 08896 (मधुपुर-इतवारी)- 2 अगस्त से 30 अगस्त तक, हर रविवार को चलेगी। जो रायपुर रेल मंडल में इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव दुर्ग, रायपुर और भाटापारा में रहेगा। इसके अलावा बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर समेत कई स्टेशनों पर भी ट्रेन रुकेगी। इतवारी-मधुपुर का रायपुर आगमन- सुबह 9:30 बजे व प्रस्थान- 9:35 बजे है, मधुपुर-इतवारी का रायपुर आगमन-सुबह 5:20 बजे व प्रस्थान- 5:25 बजे है। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 4 एसी थर्ड, 10 स्लीपर, 4 जनरल, 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। श्रावणी मेला स्पेशल का ठहराव झारसुगुड़ा, बामड़ा, गारपोस, राजगंगपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद और चित्तरंजन समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर भी रहेगा।



