NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिवनाथ-मोटर्स के पूर्व टीम-लीडर पर 10.24 लाख गबन करने का आरोप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > शिवनाथ-मोटर्स के पूर्व टीम-लीडर पर 10.24 लाख गबन करने का आरोप
रायपुर

शिवनाथ-मोटर्स के पूर्व टीम-लीडर पर 10.24 लाख गबन करने का आरोप

11 ग्राहकों से एडवांस लेकर फरार, मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज

lochan Gupta
Last updated: July 19, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta July 19, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। लाभाण्डी स्थित शिवनाथ मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व टीम लीडर पर ग्राहकों से कार बुकिंग और डाउन पेमेंट के नाम पर 10.24 लाख रुपए से अधिक की रकम लेकर फरार होने का आरोप लगा है। कंपनी के एचआर मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नीरज चंद्राकर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि उसने ग्राहकों से ली गई रकम कंपनी में जमा नहीं कराई और फरार हो गया। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, अमलेश्वर निवासी शिवनाथ मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर मैनेजर ने शिकायत में बताया कि आरोपी नीरज चंद्राकर 16 फरवरी 2026 से 25 जून 2026 तक कंपनी में टीम लीडर के पद पर कार्यरत था। इस दौरान उसने 11 ग्राहकों से कार बुकिंग और डाउन पेमेंट के नाम पर नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम ली। आरोप है कि उसने यह राशि कंपनी के खाते में जमा कराने के बजाय अपने निजी यूपीआई खाते में ट्रांसफर करवा ली, जबकि कुछ नकद रकम अपने पास ही रख ली।
शिकायत के मुताबिक आरोपी ने राजकुमार जैन, सीमा बेदी, हर्षवीर सिंह, अजित कुमार मंडावी, प्रशांत सिंह, रजत शर्मा, देवचरण निषाद, अजय सिंह, हर्ष भगत, जितेंद्र कुमार तिवारी और सुस्तिका मेश्राम समेत 11 ग्राहकों से कुल 10,24,853 रुपये लिए। इनमें सबसे अधिक 2.70 लाख रुपये रजत शर्मा और 2.30 लाख रुपए प्रशांत सिंह से वसूले गए। कंपनी का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी न तो ग्राहकों का पैसा लौटा रहा है और न ही बुक की गई गाडिय़ों की प्रक्रिया पूरी की गई। फिलहाल आरोपी का मोबाइल बंद है और वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

1 अप्रैल से शराब होगी महंगी, देसी-विदेशी, बीयर व प्रीमियम ब्रांड होंगे महंगे

राहुल-गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस में पोस्टर पर बवाल

अनवर ढेबर यूपी एसटीएफ की ट्रांजिट रिमांड पर

सीएम साय ने ली कलेक्टर-डीएफओ की कॉन्फ्रेंस बैठक

कटघोरा में शुरू होगी देश की पहली लिथियम खदान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छात्रों की सुरक्षा पर सख्ती : पुलिस कर रही 200 से अधिक बस और ड्राइवरों की जांच
Next Article पेंशनरों के लिए आई खुशखबरी, महंगाई राहत बढ़ाने के लिए अब म.प्र.-छग में नहीं होगी सहमति की जरूरत

खबरें और भी है....

समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
‘राम-नामी’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री-सीएम साय
एनआरबीएस प्लांट में हाइड्रा की टक्कर से एचआर हेड की मौत
शराबी बेटे ने पीट पीटकर बाप को उतारा मौत के घाट
बीज राखियों से रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों की अनूठी पहल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?