रायगढ़। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के अंतर्गत संचालित शहर में समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी का 21वां भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज रविवार 19 जुलाई को शहर के होटल श्रेष्ठा में विशिष्टगणों व शहर के तमाम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यादगार व भव्यता के साथ होगा। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब के सचिव विनय केडिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा, आरआईडी 3261व समारोह की शपथ विधि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन मेजर दीपक मेहता होंगे और विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन मनीष शाह, रोटेरियन विजय अग्रवाल डायरेक्टर,एनआर ग्रुप विशेष रूप से शरीक होंगे। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन अनूप अग्रवाल अध्यक्ष एवं रोटेरियन विनय केडिया सचिव व अन्य पदाधिकारी और नवीन सदस्यगण क्लब के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में शपथ लेंगे। इसी तरह विगत वर्ष 2025-26 के सफल कार्यकाल के लिए अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल एवं सचिव डॉ. सतीश अग्रवाल को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं 21 वाँ यादगार शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को भव्यता व सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के सभी सदस्यगण जुटे हैं।



