NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीसीसी अध्यक्ष रेस के बीच फूलोदेवी की डिनर पॉलिटिक्स
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पीसीसी अध्यक्ष रेस के बीच फूलोदेवी की डिनर पॉलिटिक्स
रायपुर

पीसीसी अध्यक्ष रेस के बीच फूलोदेवी की डिनर पॉलिटिक्स

राज्यसभा सांसद के बुलावे पर आज एक जगह जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस के बीच आज रात सियासी हलचल तेज रहने वाली है। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने रायपुर के एक निजी होटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। हालांकि इसे राज्यसभा सांसद बनने के बाद फूलोदेवी नेताम की ओर से दिया जा रहा कर्टसी डिनर बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी अलग ही चर्चा है। दरअसल, नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में फूलोदेवी नेताम का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल माना जा रहा है। ऐसे में इस डिनर को उनकी राजनीतिक सक्रियता और दावेदारी के नजरिए से भी देखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 12 जुलाई को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए हैं। आमतौर पर कांग्रेस संगठन में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का माना जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बैज को ही जिम्मेदारी जारी रहेगी या पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनेगी। बैज समर्थकों का दावा है कि विधानसभा चुनाव तक उन्हें ही कमान सौंपी जा सकती है। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई अन्य नेताओं के नाम भी अध्यक्ष पद की चर्चा में हैं। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जारी अटकलों के बीच आज का डिनर महज औपचारिक मुलाकात रहेगा या इसके जरिए भविष्य की राजनीतिक रणनीति की भी जमीन तैयार होगी, इस पर कांग्रेस नेताओं और राजनीतिक जानकारों की नजर रहेगी। पीसीसी अध्यक्ष को लेकर मंथन के दौर में यह बैठक संगठन के भीतर चल रही गतिविधियों को लेकर भी अहम मानी जा रही है।

You Might Also Like

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल

वन भूमि पर अतिक्रमण व रेत माफियाओं की अब खैर नहीं

प्रदेश में मिल सकता है 500 रुपए में गैस सिलेंडर

रायपुर की सडक़ों पर उतरे एसएसपी संतोष कुमार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पहल के लिए एसईसीएल को मिला ‘ग्रीन ट्रांजि़शन लीडरशिप अवॉर्ड’
Next Article 22 जुलाई तक ईओडब्लू रिमांड पर रहेंगे कांग्रेस नेता रामगोपाल

खबरें और भी है....

पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
सीएम साय ने कहा डबल इंजन सरकार में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार
हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी
हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस
व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?