NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पहल के लिए एसईसीएल को मिला ‘ग्रीन ट्रांजि़शन लीडरशिप अवॉर्ड’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पहल के लिए एसईसीएल को मिला ‘ग्रीन ट्रांजि़शन लीडरशिप अवॉर्ड’
बिलासपुर

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पहल के लिए एसईसीएल को मिला ‘ग्रीन ट्रांजि़शन लीडरशिप अवॉर्ड’

नई दिल्ली में द टाइम्स इंटरनेट इकोप्रेन्योर्स अवॉर्ड्स 2026 में मिला राष्ट्रीय सम्मान

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। चालू वित्तीय वर्ष में 50 मिलियन टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा पार करने वाली कोल इंडिया लिमिटेड की पहली अनुषंगी कंपनी भी बनी एसईसीएल साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को सतत एवं हरित खनन के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल तथा पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के लिए द टाइम्स इंटरनेट इकोप्रेन्योर्स अवॉर्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित ‘ग्रीन ट्रांजि़शन लीडरशिप अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 17 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने प्राप्त किया। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, सतत खनन, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक खान बंदी, भूमि पुनर्वास तथा पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों के प्रभावी क्रियान्वयन के क्षेत्र में एसईसीएल द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण मान्यता है।
इसी क्रम में एसईसीएल ने परिचालन प्रदर्शन के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 50 मिलियन टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही एसईसीएल, चालू वित्तीय वर्ष में ऐसा करने वाली कोल इंडिया लिमिटेड की पहली अनुषंगी कंपनी बन गई है। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि में कोरबा स्थित एसईसीएल की मेगा परियोजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दीपका परियोजना ने 11.8 मिलियन टन, गेवरा परियोजना ने 11.7 मिलियन टन तथा कुसमुंडा परियोजना ने 9.7 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया। इसके अतिरिक्त सीआईसी कोलफील्ड्स ने 8.8 मिलियन टन, रायगढ़ क्षेत्र ने 5.9 मिलियन टन तथा कोरबा क्षेत्र ने 2.1 मिलियन टन उत्पादन कर कंपनी के समग्र प्रदर्शन में उल्लेखनीय योगदान दिया।
इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहान ने कहा, ग्रीन ट्रांजि़शन लीडरशिप अवॉर्ड एसईसीएल की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा सुरक्षा—दोनों हमारे विकास के समान रूप से महत्वपूर्ण आयाम हैं। एक ओर हम हरित एवं उत्तरदायी खनन को बढ़ावा दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दक्ष, सुरक्षित एवं आधुनिक खनन के माध्यम से देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। एसईसीएल आधुनिक तकनीकों, उच्च परिचालन दक्षता तथा सतत विकास के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं उत्तरदायी खनन के क्षेत्र में भी नए मानक स्थापित कर रही है।

You Might Also Like

अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु चलाया जा रहा विशेष जांच अभियान

बिलासपुर जिले में जन्मजात हृदय रोग से पीडि़त बच्चों की जाँच के लिए एसईसीएल ने लगाए 2 शिविर

टीटीई लॉबी बिलासपुर में महिला कर्मियों का सम्मान

मंडल के शहडोल स्टेशन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तिलक ब्रिज-शकूरबस्ती सेक्शन का किया निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अब स्लीपर कोच में भी मिलेगी बेडरोल सुविधा
Next Article पीसीसी अध्यक्ष रेस के बीच फूलोदेवी की डिनर पॉलिटिक्स

खबरें और भी है....

पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
सीएम साय ने कहा डबल इंजन सरकार में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार
हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी
हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस
व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?