NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला सशक्तिकरण की मिसाल : एसईसीएल की पूर्णत: महिला संचालित डिस्पेंसरी ने सफलतापूर्वक पूरा किया एक वर्ष
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > महिला सशक्तिकरण की मिसाल : एसईसीएल की पूर्णत: महिला संचालित डिस्पेंसरी ने सफलतापूर्वक पूरा किया एक वर्ष
बिलासपुर

महिला सशक्तिकरण की मिसाल : एसईसीएल की पूर्णत: महिला संचालित डिस्पेंसरी ने सफलतापूर्वक पूरा किया एक वर्ष

lochan Gupta
Last updated: July 15, 2026 12:18 am
By lochan Gupta July 15, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में एसईसीएल में शुरू की गई कोल इंडिया की प्रथम पूर्णत: महिला संचालित डिस्पेंसरी, एसईसीएल के वसंत विहार डिस्पेंसरी ने अपनी स्थापना का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस अवसर पर आयोजित प्रथम वर्षगांठ समारोह में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। समारोह में वसंत विहार डिस्पेंसरी की समस्त महिला चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी, इंदिरा हेल्थ सेंटर के चिकित्सक तथा अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। विगत एक वर्ष से यह डिस्पेंसरी पूर्णत: महिला चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है तथा कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि कोल इंडिया की प्रथम पूर्णत: महिला संचालित डिस्पेंसरी एसईसीएल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी क्षमता, नेतृत्व और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं तथा यह पहल संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस डिस्पेंसरी को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित करने की परिकल्पना के साथ एसईसीएल निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा सेवाएं डॉ. श्रुति देव मिश्रा, उप मुख्य चिकित्सा सेवाएं डॉ. अरिहंत जैन, उप चिकित्सा अधीक्षक एवं वसंत विहार डिस्पेंसरी प्रभारी डॉ. नाजिय़ा मोहम्मदी सहित वसंत विहार डिस्पेंसरी एवं इंदिरा हेल्थ सेंटर के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने डिस्पेंसरी की प्रथम वर्षगांठ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समर्पण एवं उत्कृष्टता के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

You Might Also Like

एसईसीएल द्वारा राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत पोषण किट का वितरण

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर स्टेशन का पूनर्विकास

एसईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित

सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दो ट्रक से ज्यादा खैर लकड़ी जब्त, कत्था बनाने में होता है इस्तेमाल
Next Article विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण

खबरें और भी है....

बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी
विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
एनएच पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?